फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three people returning from work beaten, one dead, murder, case, fatehabad

काम से लौट रहे तीन लोगों की पिटाई, एक की मौत, आठ लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 22 Feb 2020 07:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Three people returning from work beaten, one dead, murder, case, fatehabad
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को आश्वस्त करते डीएसपी सुभाष च? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव मोहम्मदपुर रोही में एक व्यक्ति की मामूली कहासुनी के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय कश्मीर के रूप में हुई है। घटना में कश्मीर के साथ आ रहे दो अन्य लोग सतबीर एवं अजय उर्फ मुकेश भी घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल में भेजा गया है। मृतक के परिजनों की सूचना पर सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक कश्मीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सदर पुलिस ने मृतक कश्मीर के बेटे सतनाम की शिकायत पर गांव के ही तीन नामजद सहित कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों में राजू पुत्र बलवंत, प्रीतम पुत्र मक्खन एवं बजरंग पुत्र सोहनलाल शामिल हैं। मर्डर की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष चंद्र व सदर फतेहाबाद एसएचओ सुखदेव सिंह अस्पताल परिसर में पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पुलिस को दी शिकायत में मृतक कश्मीर के बेटे सतनाम ने बताया कि उसका पिता गांव में एक टेंट हाउस पर नौकरी करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार देर रात तकरीबन साढ़े दस बजे वह अपने काम से वापस घर की ओर लौट रहा था। सतनाम ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव का ही सतबीर उसके निवास पर आया और बताया कि राजू, प्रीतम, बजरंग एवं कुछ अन्य लोगों ने उसके पिता कश्मीर आदि के साथ मारपीट की है। वो खुद तो बचकर भाग आया है, लेकिन आरोपी युवक कश्मीर को अभी तक पीट रहे हैं। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसका पिता कश्मीर जमीन पर गिरा हुआ था और उसके मुंह से खून निकल रहा था। वो पुलिस को सूचित कर पिता को नागरिक अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। सतनाम की मानें तो उसे सतबीर ने बताया है कि आरोपी युवकों ने बिना किसी कारण ही गली में घुसते ही उनपर हमला कर दिया। मर्डर की सूचना मिलते ही मृतक के पक्ष में दर्जनों ग्रामीण शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल पहुंचे तो डीएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और बहुत जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। डीएसपी सुभाष चंद्र ने सदर एसएचओ सुखदेव सिंह के साथ मिलकर मोर्चरी रूम में मृतक के शव की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव एमपी रोही में कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। फिलहाल मारपीट की वजह का पता नहीं चल सका है, इसके लिए जांच जारी है।
- सुभाष चंद्र, डीएसपी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed