फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three employees were found absent from the office during the SDM's inspection

Fatehabad News: एसडीएम ने कार्यालय का किया निरीक्षण, 3 कर्मी अनुपस्थित मिले

Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three employees were found absent from the office during the SDM's inspection
लघु सचिवालय के कार्यालय में निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह,स्त्रोत पीआरओ
रतिया। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यालयों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान 3 कर्मचारी कार्यालय से गैर हाजिर पाए गए। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं तथा निर्धारित समयावधि में उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में समय पर उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता एवं आमजन को दी जा रही सेवाओं का भी अवलोकन किया।एसडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्ध उपस्थिति एवं जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा कार्यालय समय के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में लापरवाही, अनावश्यक अनुपस्थिति एवं कार्य में शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed