{"_id":"6086fd1f8ebc3e8d17723b13","slug":"three-die-again-from-corona-fatehabad-news-rtk6061308172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से फिर 3 की मौत, 26 दिन में 51 की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से फिर 3 की मौत, 26 दिन में 51 की जान गई
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में हालात भयावह होते जा रहे हैं। अप्रैल महीने में ऐसा कोई दिन नहीं, जब कोई मौत नहीं हुई है। सोमवार को फिर 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 60 साल से ज्यादा बताई गई है। मूसाखेड़ा में 62 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। टोहाना में 70 वर्षीय महिला व फतेहाबाद शहर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक अप्रैल 2021 में मरने वालों की संख्या 51 हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से कुल 174 लोग जान गवां चुके हैं। प्रतिदिन के हिसाब से मरने वालों की औसतन संख्या बढ़ती जा रही है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में औसत एक मौत प्रतिदिन की थी। अब 26 दिन में 51 मौत हो चुकी हैं। यानी जिले में रोजाना दो लोगों की मौत हो रही है। सोमवार को जिले में 188 नए केस मिले हैं जिनमें तीन की मौत हो गई। इसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 8224 तक पहुंच गया है। सोमवार को 111 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब फिलहाल 1934 मरीज सक्रिय हैं। सोमवार को रतिया में एक बुजुर्ग की भी मौत हुई जिसमें कोरोना के लक्षण थे लेकिन जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी।
बुजुर्ग की मौत, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव : रतिया शहर में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्थान क्षेत्र के शहर नोहर का रहने वाला उपरोक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था और सांस में दिक्कत आने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल था। कोरोना से मौत हो जाने पर सोमवार सुबह नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के अनुसार बुढ़लाडा रोड पर स्थित श्रीराम बाग स्वर्ग आश्रम में अंतिम संस्कार किया। नागरिक अस्पताल के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश श्योकंद ने बताया कि बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट किया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यानी कोरोना की पुष्टि नहीं हो पाई।
कोर्ट परिसर को सैनिटाइज किया : बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को न्यायिक परिसर को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की हिदायत अनुसार कर्मचारी ट्रैक्टर के पीछे एक ड्रम में भरे सैनिटाइजर के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचे। उन्होंने स्प्रे करके पहले कैंटीन के पास रखी तमाम कुर्सियों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
सिर्फ जरूरी काम हो तो घर से निकलें : जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग न केवल जागरूक कर रहा है, बल्कि उपचार सुविधाओं में भी इजाफा करने में लगा हुआ है, ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न आए। लोगों से अपील है कि सिर्फ जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। हालांकि अब लोग पहले से काफी सतर्क हो चुके हैं। -डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।