{"_id":"67c0a25bdcd8db150f016706","slug":"three-cornered-contest-for-the-post-of-head-in-the-district-bar-association-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129990-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला बार एसोसिएशन प्रधान का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला बार एसोसिएशन प्रधान का चुनाव आज
Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी व अन्य
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान व सचिव पद के चुनाव शुक्रवार को होना है। इसके लिए सभी उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक-एक मतदाता से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
प्रधान पद के लिए एडवोकेट दिनेश गेरा, एडवोकेट सुभाष जांगू व एडवोकेट शशिबाला के बीच जहां तिकोना मुकाबला है, वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट पुनीत भुटानी व सुग्रीव गोदारा के बीच सीधा मुकाबला होगा। जिला बार एसोसिएशन में कुल 636 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन 636 मतदाताओं में से 84 महिला मतदाता हैं। बार चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव कमेटी ने पुलिस कप्तान को बाकायदा पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है।
चुनाव अधिकारी राकेश गर्ग व सदस्य आरएस चतरथ, कमलेश वशिष्ठ, प्रेम परमजीत कौर, राजेश गांधी व अनुज आनंद ने बताया कि मतदान प्रक्रिया बार की लाइब्रेरी में होगी। जिसके लिए 3 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें एक बूथ सीनियर सिटीजन वकीलों के लिए रखा गया है जबकि दो अन्य बूथों पर अन्य वकील मतदान करेंगे। मतदान के लिए मतपत्र व मतपेटियों की व्यवस्था कर ली गई है। चुनाव कमेटी की ओर से इन तीनों बूथों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई मतदाता अपने मतपत्र की फोटो न ले सके।
विज्ञापन
-
मतदान से एक दिन पहले प्रचार ने पकड़ा जोर
मतदान सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक होगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक लंच टाइम होगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना होगी और उसके बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रधान पद के लिए पीला बैलेट पेपर होगा। जबकि सचिव पद के लिए सफेद बैलेट पेपर होगा। मतदान के दिन सभी मतदाताओं को अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा। मतदान के दौरान कोई भी मतदाता मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रिकल डिवाइस का प्रयोग नहीं करेगा। यदि कोई मतदाता इनका प्रयोग करता है या मतपत्र की फोटो खींचता पाया गया तो उसका मत रद्द कर दिया जाएगा। मतदान के दिन वकीलों का वर्क सस्पेंड रहेगा।