फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thousands of quintals of paddy found in rice mill without starting

Fatehabad News: बिना शुरूआत किए ही राइस मिल में मिला हजारों क्विंटल धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thousands of quintals of paddy found in rice mill without starting
गोदाम में जांच करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव महमदकी के एक राइस मिल में छापा मारा। इस दौरान मिल में पड़े हुए धान एवं चावल के रिकॉर्ड की जांच की। मिल में बिना शुरुआत किए ही राइस मिल में मिला हजारों क्विंटल धान मिला है। पिछले दिनों ने ग्रामीणों ने बिहार से चावल मंगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों की टीम को साथ लेकर राइस मिल में छापा मारा। टीम ने राइस मिल में जाते ही गेट बंद करवा दिया। न तो किसी को बाहर जाने दिया और न ही बाहर से किसी को अंदर आने दिया गया। मिल में पड़े हुए धान एवं चावल के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। टीम को हैरानी हुई कि मिल तो अभी शुरू भी नहीं किया गया, लेकिन यहां हजारों क्विंटल चावल के बैग पड़े हुए थे और काफी मात्रा में खुला चावल भी पड़ा हुआ था। कार्रवाई का नेतृत्व उड़नदस्ता इंचार्ज रिछपाल सिंह ने किया। उनकी टीम में इंस्पेक्टर चंद्रभान के साथ-साथ एएफएसओ निर्मल कांता, वेयर हाउस के सहायक विकास कुमार, फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर संदीप कुमार व कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

रिपेयर का चल रहा काम
उड़नदस्ते के अधिकारियों ने मिल के अंदर जाकर देखा तो पाया कि अभी तक राइस मिल का कनेक्शन भी नहीं किया गया और यहां रिपेयर का कार्य चल रहा है। साथ ही धान की पिराई भी शुरू नहीं की गई है। इस दौरान चावल के बारे में राइस मिल संचालक कोई संतोषजनक जवाब भी अधिकारियों को नहीं दे पाए। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक मामले में कुछ भी बताने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
गांव महमदकी के चौधरी राइस मिल में पिछले दिनों बिहार से चावल के बैग मंगाए गए थे। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने वहां हंगामा कर दिया था। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार फोन करके इस मामले की जांच कराने की मांग की थी। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से की।
फोटो 206 की सीरीज...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed