फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Third in the district and state in Super 100, 48 students selected, 27 students in waiting list.

Fatehabad News: सुपर 100 में जिला प्रदेश में तृतीय, 48 विद्यार्थियों का चयन, 27 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में

Thu, 30 May 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Third in the district and state in Super 100, 48 students selected, 27 students in waiting list.
सुपर 100 के परिणाम में चयन होने पर गांव नागपुर के पीएम श्री स्कूल की छात्रा को सम्मानित करते प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सुपर -100 योजना में प्रवेश को लेकर फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। जिले में 48 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा 27 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। विद्यार्थियों के चयन को लेकर जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान रहा है।
जिले से 164 विद्यार्थियों ने लेवल दो की परीक्षा कुरुक्षेत्र में दी थी। अब चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में विकल्प फाउंडेशन द्वारा नीट और जेईई की दो साल तक कोचिंग दी जाएगी। पहले चयनित विद्यार्थियों को रेवाड़ी में कोचिंग दी जाती थी, लेकिन अब सेंटर को कुरुक्षेत्र में शिफ्ट किया जा चुका है। यहां पर ही पहले लेवल की परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों की दूसरे लेवल की परीक्षा ली गई थी। अधिकारियों की माने तो चयनित विद्यार्थियों में से अगर कोई कोचिंग के लिए तैयार नहीं होता है, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
1745 विद्यार्थियों ने दी थी पहले लेवल की परीक्षा
सुपर-100 में चयन को लेकर शिक्षा विभाग ने फरवरी में ही प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पहले लेवल की जिले में 1745 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम में 86 लड़कियां और 78 लड़के पास हुए थे। इस दौरान प्रदेश में जिले का दूसरे स्थान रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को किया गया सम्मानित :
गांव नागपुर के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नेहा का भी चयन हुआ है। इसको लेकर स्कूल प्रिंसिपल नंदलाल चंदेल और स्टाफ ने स्मृति चिह्न देकर छात्रा को सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने कहा कि सुपर 100 में छात्रा का चयन होना गर्व का विषय है। छात्रा निशुल्क कोचिंग ले पाएगी। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

--------
सुपर-100 योजना का फाइनल परिणाम जारी हो गया है। जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान रहा है। चयनित विद्यार्थी निशुल्क जेईई और नीट की कोचिंग ले सकेंगे। - मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी

फोटो नंबर 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed