फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There will be no fee for parking a vehicle in multipurpose parking for two days on Diwali.

Fatehabad News: दिवाली पर दो दिन मल्टीपर्पज पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर नहीं लगेगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
There will be no fee for parking a vehicle in multipurpose parking for two days on Diwali.
फतेहाबाद। दिवाली त्योहार को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए नगर परिषद ने दो दिन के लिए मल्टीपर्पज पार्किंग को निशुल्क कर दिया है। 11 और 12 नवंबर को मल्टीपर्पज पार्किंग में वाहन खड़ा करने की फीस नहीं लगेगी। शहर में खरीददारी करने के लिए आने वाले लोग यहां पर निशुल्क वाहन खड़ा कर सकेंगे। ये ऐलान नगर परिषद की उपप्रधान सविता टुटेजा ने किया है। उपप्रधान सविता टुटेजा वीरवार दोपहर को पार्षदों के साथ बाजार का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। थाना रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए उपप्रधान सविता टुटेजा ने दो दिन निशुल्क पार्किंग की घोषणा की। हालांकि, नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से पहले उपप्रधान ने शहर का दौरा किया है। प्रधान शुक्रवार को पार्षदों को साथ लेकर शहर के दौरे पर निकल सकते हैं।
विज्ञापन


रोक के बावजूद चार पहिया वाहनों का प्रवेश, लगा जाम
ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली पर्व को लेकर थाना रोड पर चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी थी। इसको लेकर होमगार्ड की डयूटी भी लगाई गई। लेकिन वीरवार दोपहर को थाना रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यहां जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

------
पार्किंग में हो सकते हैं 100 वाहन खड़े
पार्किंग ठेकेदार राजू का कहना है कि पार्किंग में ऊपर और नीचे दोनों जगहों पर करीब 100 वाहन खड़े हो सकते हैं। दिवाली पर्व पर पार्किंग निशुल्क रहेगी। बता दें कि नगर परिषद हर साल ठेके पर पार्किंग देती है। नगर परिषद ने पार्किंग को लेकर आम दिनों में साइकिल व रिक्शा के लिए पांच रुपये, स्कूटर व मोटरसाइकिल के लिए 10 रुपये और कार,जीप, ऑटो रिक्शा आदि के लिए 20 रुपये फीस निर्धारित कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिवाली पर्व पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े, इसको लेकर दो दिन के लिए मल्टीपर्पज पार्किंग में वाहन खड़ा करना निशुल्क रहेगा। खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग पार्किंग में वाहन खड़ा करें।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed