फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There was tension among the people over the construction of a ring dam, the administration intervened

Fatehabad News: रिंग बांध बनाने पर लोगों में तनातनी, प्रशासन ने करवाया बीच बचाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There was tension among the people over the construction of a ring dam, the administration intervened
जाखल में तलवाड़ा रोड पर एकत्रित हुए किसान व बस्ती के लोगों को समझाते हुए पुलिसकर्मीस्त्रोत ग
जाखल। घग्घर नदी के बढ़ते जलस्तर पर गांव तलवाड़ा व जाखल बाजीगर बस्ती के लोगो में तनातनी पैदा हो गई। गांव तलवाड़ा की करीब 100 एकड़ फसल जलमग्न होने के डर से किसानों ने दोपहर को खेतों के किनारे मिट्टी का रिंग बांध बनाने के लिए मिट्टी की ट्रॉली लेकर पहुंच गए। इसकी सूचना जब बस्ती के लोगों को मिली तो वे वहां पर पहुंच गए। बस्ती के लोगो का कहना था की अगर तलवाड़ा रोड पर बांध बनाया जाता है तो पानी उनकी तरफ आएगा। मामला गर्माता देख पुलिस के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्रशासन और लोगों ने सहमति बनाई की गांव के किसान ढाई फुट तक बांध बना लेंगे, जिससे उनकी फसल डूबने से बच जाएगी। वहीं बस्ती के लोगों का कहना है कि अगर पानी ज्यादा आता है तो इस बांध को तोड़ा भी जा सकता है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया की किसानों व बस्ती के लोगों के बीच ढाई फुट तक तक रिंग बांध बनाने पर सहमति बनाई है। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed