{"_id":"646d049f6a97c594ce0eba78","slug":"there-is-neither-peace-in-the-day-nor-at-night-due-to-the-heat-the-mercury-reached-43-degrees-fatehabad-news-c-21-1-140769-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्मी से न दिन में चैन और न ही रात को, पारा पहुंचा 43 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्मी से न दिन में चैन और न ही रात को, पारा पहुंचा 43 डिग्री
Tue, 23 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जीटी रोड पर अंधड़ में धुल से बचने के लिए मुंह ढककर जाता दोपहिया वाहनचालक।
फतेहाबाद। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को भी लोग गर्मी से तपते दिखाई दिए और लू चलने के कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद में दिन का पारा 43 डिग्री व रात का 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बुधवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। कई क्षेत्रों में बादलवाही के साथ-साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार एक ओर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आएगा। दोपहर में लू के थपेड़े और रात को गर्म हवा से लोगों के हाल बेहाल हैं। फतेहाबाद में सप्ताह भर से दिन का पारा 40 से 45 डिग्री के बीच ठहरा हुआ है। भीषण गर्मी का असर आमजन से लेकर यातायात और व्यापार पर भी साफ नजर आ रहा है। 25 मई से नौतपा आरंभ होने वाला है, ऐसे में लोग गर्मी व लू का शिकार होंगे। फतेहाबाद में सुबह सूर्य की किरण के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगता है। सुबह आठ बजे ही गर्मी अपना प्रकोप दिखाना आरंभ कर देती है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी पसीने-पसीने दिखाई दे रहे हैं। दोपहर को तो बाजारों में सन्नाटा छाया रहता है। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलती और गर्म हवाएं चलती रहती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मौसम में परिवर्तन आएगा और कई स्थानों पर हल्की व भारी बारिश से मौसम में बदलाव होगा।
.............
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक तथा हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 25 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 26 मई से 28 मई को भी बीच-बीच में बादलवाही तथा हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
-डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
.............
शाम को तेज अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
फतेहाबाद में जहां दिनभर भयंकर गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए, वहीं शाम को तेज अंधड़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूल भरी आंधी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में मिट्टी की परत चढ़ने से गृहणियां भी सफाई करती देखी गईं। देर शाम तक धूल भरी हवाएं चलती रहीं। आंधी के दौरान पूरे शहर में बिजली भी गुल रही।