{"_id":"6851b0e775dd78fb0e0e5673","slug":"there-are-880-seats-in-mahila-mahavidyalaya-bhodia-kheda-but-applications-are-548-seats-may-remain-vacant-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135604-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में 880 सीटें लेकिन आवेदन 548, सीटें रह सकती हैं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में 880 सीटें लेकिन आवेदन 548, सीटें रह सकती हैं खाली
Tue, 17 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीएससी पर आवेदन करती हुई युवतियांसंवाद
फतेहाबाद। जिले के 9 महाविद्यालयों में उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में 548 ही आवेदन आए हैं, जबकि यहां पर 880 सीटें हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग अब 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। इससे पहले विभाग प्रोविजनल सूची भी जारी करेगा। बता दें कि विभाग ने 16 जून तक आवेदन मांगे थे। चिंताजनक स्थिति यह है कि महाविद्यालयों में सीटों से कम आवेदन आए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में कला संकाय में 400 सीटें है लेकिन आवेदन 336 आए हैं।
इसी तरह बीकॉम में 160 सीटों पर 81, बीसीए में 120 सीटों पर 44, बीएससी मेडिकल में 40 सीटों पर 52 और बीएससी नॉन मेडिकल में 160 सीटों पर 35 ही आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग 9 जुलाई को खाली सीटों पर भौतिक काउंसिलिंग करेगा।
विज्ञापन
-
जिले में महाविद्यालय और सीटें
महाविद्यालय संकाय सीटें
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना 4 560
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां 3 440
राजकीय महाविद्यालय भूना 3 495
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद 2 320
राजकीय महाविद्यालय रतिया 3 420
राजकीय महाविद्यालय टोहाना 6 1030
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेडा 5 880
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया 2 400
एमएम कॉलेज फतेहाबाद 7 1385
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना 6 460
नोट : ये आंकड़ा पोर्टल से लिया गया है।
-
दाखिले का शेड्यूल
आवेदन में त्रुटियां ठीक करने का विकल्प - 17 जून
पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 25 जून
पहली मेरिट सूची जारी - 26 जून
फीस जमा - 27 जून से 30 जून
दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी - 2 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची जारी - 3 जुलाई
फीस जमा - 4 से 7 जुलाई
फिजिकल काउंसिलिंग - 9 जुलाई
-
राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भौतिक काउंसिलिंग होगी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया के दौरान सभी सीटें भरी जाने की उम्मीद हैं।
- लखबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा।