{"_id":"6698066f00466d43b50aaebc","slug":"the-woman-was-made-unconscious-and-her-gold-jewelery-was-taken-away-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-119585-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला को बेहोश कर ले गए सोने के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला को बेहोश कर ले गए सोने के जेवरात
Wed, 17 Jul 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
रतिया। टिब्बा कॉलोनी में अपने भाई से मिलने गई महिला को बेहोश कर तीन युवक उसके हाथ की सोने की चूड़ियां व अंगूठी लेकर फरार हो गए। होश में आने के बाद महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया। नहर काॅलोनी निवासी महिला कृष्णा देवी ने बताया कि वह सुबह टिब्बा कॉलोनी में रहने वाले अपने भाई से मिलने गई थी। जैसे ही मंडी रोड पर पहुंची, वहां खड़े तीन युवकों ने उसे बातों में उलझा दिया। उसे कुछ सुंघा कर हाथों में पहनीं सोने की दो चूडि़यां व एक अंगूठी सहित साढ़े तीन तोले सोने के जेवरात लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद जब होश आया तो महिला ने अपने भाई व परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तीनों युवकों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तीनों युवकों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।