फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The team arrived to stop the marriage of a minor

Panipat: नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची टीम, दूल्हे के परिजन बोले-डीएसपी हमारा जानकार; नहीं रुकेगा विवाह

Wed, 11 Mar 2026 10:35 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2026 10:35 PM IST
सार

महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता सूचना के बाद पहुंची। उन्होंने बाल विवाह रुकवाया। दोनों पक्षों को बुधवार को जेएमआईसी हिमानी गिल की कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
The team arrived to stop the marriage of a minor
हरियाणा में बाल विवाह का मामला - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार को एक नाबालिग की बरात ले जाई जा रही थी। नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। जांच के बाद शादी रुकवाने का प्रयास किया तो परिजनों ने कहा वे डीएसपी के जानकार हैं। यह शादी नहीं रुक सकती। महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता सूचना के बाद पहुंची। उन्होंने बाल विवाह रुकवाया। दोनों पक्षों को बुधवार को जेएमआईसी हिमानी गिल की कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


छोटी लड़की बुधवार को 12वीं कक्षा का पेपर देने के बाद कार्यालय पहुंची। कोर्ट ने शादी पर रोक लगा दी। दोनों पक्षों ने बयान दर्ज कराए कि लड़की की 18 और लड़के के 21 साल के होने से पहले शादी नहीं करेंगे।

विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-29 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो लड़कों का बाल विवाह करने की सूचना मिली थी। सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बरात जाने की तैयारी की थी। परिजनों ने कहा कि वे बड़े लड़के की शादी कर रहे हैं। उनके दस्तावेज की जांच की तो उनकी आयु 21 साल से कम मिली। पुलिस ने उनकी शादी रोकने की बात कही। परिजनों ने पुलिस को कहा कि वे डीएसपी के जानकार हैं और वे शादी करेंगे। इसके साथ लड़की पक्ष ने एक अधिकारी का नाम लेकर शादी नहीं रोकने की बात कही। पुलिस को इसके बाद सख्ताई दिखानी पड़ी।

दोनों पक्षों को किया तलब
रजनी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों को बुधवार को कार्यालय में तलब किया। दोनों लड़कों के हाथों में मेहंदी लगी थी। दुल्हन के नाम भी लिखे थे। उन्होंने दस्तावेज की जांच की तो बड़े लड़के का जन्म पांच जनवरी 2006 और छोटे का 17 का अगस्त 2007 को हुआ था। एक वधू 18 वर्ष की हो चुकी है और छोटी 12वीं कक्षा में है। वह बुधवार को परीक्षा देकर कार्यालय पहुंची थी। लड़की पक्ष से नाबालिग की शादी करने पर जवाब दिया कि उनके परिवार से दो लड़की चली गई थी। उन्होंने इसी डर के चलते अपनी बेटी की भी शादी करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed