फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The murder was committed due to rivalry over borrowed money.

Fatehabad News: उधारी के पैसों की रंजिश में की थी हत्या

Wed, 14 Aug 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 14 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The murder was committed due to rivalry over borrowed money.
भट्टू कलां। भट्टू में तेजधार हथियार से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 4-5 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक का मंगलवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि मृतक अमित से उनके गांव के महीपाल ने एक लाख रुपये करीब दो साल पहले दोस्ती के नाते उधार लिए थे। जब अमित ने महिपाल को रुपये वापस देने के लिए कहा तो महिपाल ने कहा कि राजकुमार जब तक पैसे देने के लिए नहीं कहेगा, तब तक वह पैसे वापस नहीं देगा। इसी बात को लेकर उसके भाई अमित, राजकुमार, महिपाल व विशाल के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। इस कारण अमित से राजकुमार, विशाल व महिपाल तीनों रंजिश रखने लग गए और उन्होंने कई बार उसके चचेरे भाई अमित की रैकी भी की। अमित घर से यह कह कर गया था कि उसे महिपाल, राजकुमार व विशाल ने पैसे देने के लिए भट्टू कॉलेज ग्राउंड में बुलाया है। वीरेंद्र ने बयान में बताया कि कुछ समय बाद जब वह रेलवे लाइन भट्टू कलां के पास पहुंचा तो काॅलेज की तरफ उसके भाई अमित को भट्टू कलां निवासी विशाल व महिपाल ने पकड़ लिया तथा राजकुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इनके अलावा चार-पांच अन्य लोग भी उनकी मदद कर रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र के बयान पर धारा 190, 191(3), 103(1), 61 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार देर शाम को राजकीय महाविद्यालय के समीप दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस विवाद में तेजधार हथियार से हमला होने से भट्टूकलां निवासी अमित व पूर्व जिला पार्षद राजकुमार घायल हो गए थे। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाने पर 37 वर्षीय अमित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed