फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The injured girl succumbed to her injuries on the third day; both accused have been arrested.

Fatehabad News: घायल बच्ची ने तीसरे दिन तोड़ दिया दम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The injured girl succumbed to her injuries on the third day; both accused have been arrested.
टोहाना। शहर के रामभवन इलाके में लोहड़ी की रात हुए सड़क हादसे में घायल 5 महीने की बच्ची की वीरवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दुर्घटना में बच्ची सहित पांच लोग घायल हुए थे। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी एक वेन्यू कार में तेज गति से आए और एक ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। ब्रेजा कार में सवार दो महिला, दो बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए थे। शहर पुलिस को दी शिकायत में मडिया गली निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में घर लौट रहा था, तभी भाटिया नगर की ओर से आई ब्लैक वेन्यू कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रामभवन के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए राजस्थान मेडिकल सेंटर भेजा गया। चिकित्सीय दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल दो आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान जींद जिले के कालवन और धमतान साहिब निवासी अमित उर्फ मीत पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed