फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The glory of cow was praised in Shrimad Bhagwat Katha

Fatehabad News: श्रीमद्भागवत कथा में गो महिमा का किया गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The glory of cow was praised in Shrimad Bhagwat Katha
गांव ठूईयां की गौशाला में कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते सत्यदेवानंद महाराज। 
भट्टू कलां। गांव ठुइयां में श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक सत्यदेवा नंद महाराज ने गो महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से गाय का पालन-पोषण बहुत ही पुण्य का कार्य माना गया है।
विज्ञापन

गाय का दूध जहां अमृत समान है, वहीं गोमाता की गोशालाओं में आकर जो निस्वार्थ भाव से सेवा करता है वह व्यक्ति जीवन में हमेशा आनंद की प्राप्ति करते हुए सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति करता है। हर पूजनीय कार्य के दौरान हिंदू धर्म में गोमूत्र व उसके गोबर से लेप कर अनुष्ठान किया जाता।
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण ने भी खुद गोपालक बन सृष्टि को सही दिशा देते हुए हर व्यक्ति को धर्म के रास्ते पर चलने का पाठ पढ़ाया। सत्यदेवा नंद महाराज ने कहा कि हम सब लोगों को गुरु कृपा की महिमा को जानना चाहिए। गंगा, गाय, गीता, तुलसी, गुरु, ब्राह्मण, संत आचार्य इन सब का सम्मान करो और आधुनिक शिक्षा के माध्यम से धारण किए ज्ञान के साथ अपने बच्चों में सनातन धर्म के रास्ते पर चलते हुए वैदिक ज्ञान के रास्ते पर चलने के संस्कार प्रदान करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हर मुश्किल बाधाओं को दूर कर बच्चे कामयाबी हासिल करेंगे। उन्हें छोटे बड़े का आदर सत्कार करना, अपनी मर्यादाएं बना कर रखते हुए जीवन को जीना आएगा। इससे कभी रिश्ते खराब नहीं होंगे। जहां संस्कार का अभाव है, वहीं तकरार है। इस दौरान गोशाला प्रधान ओमप्रकाश, कृष्ण कस्वां, सुंदर सोलंकी, विजय सिंह सिद्धु, सरपंच सुरेश मल्हान, ओमप्रकाश कस्वां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed