{"_id":"669ac331d724b78688069676","slug":"the-game-of-letters-started-again-deputy-prime-minister-asked-for-details-of-9-estimates-of-beautification-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119664-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चिट्ठी-चिट्ठी का खेल फिर शुरू, उपप्रधान ने सुंदरीकरण के 9 एस्टीमेट का विवरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चिट्ठी-चिट्ठी का खेल फिर शुरू, उपप्रधान ने सुंदरीकरण के 9 एस्टीमेट का विवरण मांगा
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों को लेकर कुछ समय बाद ही आचार संहिता लग सकती है। मगर शहर में विकास कार्य शुरू होने से पहले एक बार फिर से चिट्ठी-चिट्ठी का खेल शुरू हो गया है। नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा ने कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक को पत्र भेजकर 9 परियोजनाओं का विवरण मांगा है।
पत्र में कहा है कि नोटिंग सीरियल नंबर 21, 41, 47, 72, 83, 84, 85, 86, 93 की एस्टीमेट विवरण दिया जाए। विकास कार्य रुकने का ठीकरा भी अधिकारियों पर फोड़ा गया है। नगर परिषद उपप्रधान शुक्रवार को हुई वित्तीय कमेटी की बैठक में 9 परियोजनाओं को छोड़कर अन्य पर हस्ताक्षर कर दिए थे। अब इन्हीं परियोजनाओं के एस्टीमेट का विवरण मांगा है। पत्र में सविता टुटेजा ने यहां तक कहा है कि मौखिक रूप से कई बार मांगने पर भी विवरण नहीं दिया गया, इसी वजह से शहर के विकास कार्य रुके हुए हैं। एस्टीमेट की कॉपी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए ताकि शहर का विकास कार्य जल्द से शुरू किया जा सके।
इन परियोजनाओं के एस्टीमेट का विवरण मांगा
काम एस्टीमेट
ऑटो मार्केट में रंग करवाना 25 लाख
शहर में पीली पट्टी लगवाना 24.66 लाख
बस क्यू शेल्टर 40 लाख
पपीहा पार्क सुंदरीकरण 1.40 करोड़
वाल्मिकी चौक नवीनीकरण 30 लाख
डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक 45 लाख
वेलकम गेट हिसार रोड 62 लाख
वेलकम गेट सिरसा रोड 68 लाख
तुलसीदास चौक नवीनीकरण 20 लाख
नगर परिषद ने बनाए हैं 100 कामों के एस्टीमेट
नगर परिषद ने शहर के विकास को लेकर 100 कामों के एस्टीमेट बनाए हैं, ये एस्टीमेट करीब 35 करोड़ के हैं। इन एस्टीमेट पर हस्ताक्षर को लेकर दो बाद वित्तीय कमेटी की बैठक हो चुकी है लेकिन सिरे नहीं चढ़ी। सुंदरीकरण की परियोजनाओं को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
प्रधान संस्थाओं से ले रहे हैं मांग पत्र
प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न होने के बाद नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची लगातार संस्थाओं से मांग पत्र ले रहे है। संस्थाएं ज्ञापन देकर चौक के निर्माण और सुंदरीकरण की मांग कर रही है।
जीपीएस लोकेशन के साथ गलियों के टूट-फूट की मांगी फोटो
नगर परिषद उपप्रधान ने वार्ड नंबर 1 से 27 तक का रिपेयरिंग के काम का टेंडर लगाने से पहले गलियों के टूट-फूट व गड्ढों की फोटोग्राफी जीपीएस लोकेशन के साथ मांगी है। नगर परिषद अधिकारियों ने 50 लाख का एस्टीमेट बनाया है।
कोट
मौखिक तौर पर कई बार एस्टीमेट की कॉपी मांगी जा चुकी है लेकिन नहीं दी गई है। इसके चलते पत्र लिखा गया है। एस्टीमेट दिखा दिए जाएं ताकि पता चल सके कि क्या काम होना है और मैं हस्ताक्षर कर दूंगी। अधिकारियों को जिन प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं उनके टेंडर लगा देने चाहिए।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद