{"_id":"68b5d8500b0509c98e07adfd","slug":"the-freight-trains-brakes-jammed-at-bhattu-railway-station-the-wheels-are-damaged-the-track-may-be-damaged-and-departmental-investigation-orders-have-been-issued-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-139596-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ब्रेक हुए जाम, पहिए क्षतिग्रस्त, ट्रैक को हो सकता है नुकसार, विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ब्रेक हुए जाम, पहिए क्षतिग्रस्त, ट्रैक को हो सकता है नुकसार, विभागीय जांच के आदेश
विज्ञापन
भट्टू के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को व्हील सेट को दुरुस्त करते कर्मचारी।
भट्टू कलां। हिसार से भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पहुंची मालगाड़ी की बोगी के जाम ब्रेक सोमवार को हिसार से सीनियर इंजीनियर सुभाष जांगड़ा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बदल दिया। ब्रेक जाम हो जाने से शनिवार को मालगाड़ी के व्हील सेट (रेल पहिए) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। रेलवे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भट्टू रेलवे स्टेशन पर चावल लदान के लिए मालगाड़ी की बोगियों की सेटिंग की जा रही थी, तभी रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी की नजर एक बोगी पर पड़ी, जिसके पहिए लाइन पर घिसटते हुए आ रहे थे।
जांच करने पर पता चला कि बोगी के ब्रेक जाम हो चुके थे, जिससे वह चलने के बजाय ट्रैक पर घिसटती रही और उसके चार व्हील सेटों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने इसे संवेदनशील मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है, क्योंकि इस तरह की खराबी से रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हो सकता था। हैरानी की बात यह रही कि हिसार से भट्टूकलां तक की यात्रा के दौरान किसी भी स्टेशन पर इस गड़बड़ी पर ध्यान नहीं दिया गया।
सोमवार को हिसार से पहुंचे सीनियर इंजीनियर सुभाष जांगड़ा की अगुवाई में तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त व्हील सेटों को बदल दिया। सीनियर इंजीनियर ने कहा कि बोगी के ब्रेक कहां और कैसे जाम हुए, यह विभागीय जांच का विषय है और आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।