फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The finance bank team reached village Baijalpur to seal the house of the debtor, but returned empty handed due to protest

Fatehabad News: कर्जदार का मकान सील करने पहुंची टीम का विरोध

Sat, 11 Jan 2025 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 03:01 PM IST
विज्ञापन
The finance bank team reached village Baijalpur to seal the house of the debtor, but returned empty handed due to protest
गांव बैजलपुर में मौके पर एकत्रित ग्रामीणों की भीड़
भूना। गांव बैजलपुर में वीरवार को उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की टीम कर्जदार का मकान सील करने पहुंची। इस पर किसान संगठनों एवं ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इस विरोध के कारण टीम को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ना।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट व बैंक अधिकारियों को कर्जदार के समर्थन में आए किसान नेताओं व ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमेश वशिष्ठ और उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस बैंक के प्रबंधक राहुल त्रिपाठी व वेद प्रकाश तथा अन्य अधिकारियों के बीच कई देर तक चर्चा होती रही। आखिर में ऋणदाता का घर सील करने गई टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौट गई।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि गांव बैजलपुर के सुखमिंद्र सिंह ने घर बनाने के लिए उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस से करीब सात लाख रुपये से अधिक का कर्ज लिया था। पिछले कई वर्षों से कर्जदार ने बैंक की किस्त भरनी बंद कर दी। कई बार कर्ज चुकाने के लिए मौखिक एवं लिखित रूप से सूचित किया गया। इसके बावजूद सुखमिंद्र सिंह ने बैंक के पत्राचार को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बैंक प्रबंधन ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय प्रक्रिया के दौरान भी कर्जदार से कई बार लोन के बारे में बात की गई, मगर सुखमिंद्र सिंह ने बैंक से लिया हुआ कर्ज चुकाने से इन्कार कर दिया। इस पर न्यायालय ने संबंधित को घर सील करने के आदेश दिए हैं। वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में मकान सील करने की कार्रवाई करने पहुंचे तो कर्जदार ने लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी कर ली और टीम को कार्रवाई करने से रोक दिया।




--------

उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस बैंक ने धोखे में रखा : सुखमिंद्र

सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि उम्मीद हाउसिंग फाइनेंस बैंक ने उन्हें करीब साढ़े चार मरले जमीन में मकान बनाने के लिए वर्ष 2023 में पांच लाख रुपये दिए थे। इस दौरान 5 साल में सात लाख रुपये संपूर्ण ब्याज सहित ऋण चुकाने की बात हुई थी। परंतु उसने मात्र एक वर्ष में ही 1 लाख 95 हजार की राशि बैंक में जमा करवा दी। इसके बावजूद बैंक 7 लाख 30 हजार हजार की ऋण राशि होने का दावा कर रहा है। सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि वह बैंक की पूर्व शर्तों के अनुसार पूरी कर्जा राशि हाथों-हाथ देने के लिए तैयार है। बैंक से जुड़े हुए लोग भोले-भाले लोगों को कम ब्याज में ऋण देने का हवाला देकर फंसा कर आर्थिक रूप से बड़ी चपत लगा रहे हैं। किसानों व ग्रामीणों ने अधिकारियों से जब सवाल किया तो वे जवाब नहीं दे सके और मौके से निकल गए।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed