फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The fate of 33 candidates for the post of councilor and three candidates for the post of president will be sealed in EVMs today

Fatehabad News: पार्षद पद के 33 और अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा ईवीएम में बंद

Sat, 01 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The fate of 33 candidates for the post of councilor and three candidates for the post of president will be sealed in EVMs today
जाखल में मतदान को लेकर कागजी कार्रवाई को पूरा करती हुई पोलिंग पार्टियांस्त्रोत सूचना विभाग
जाखल। रविवार को जाखल नगर पालिका के 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए 33 और अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 17 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर निर्धारित बूथों पर भेजा गया।
विज्ञापन

इन 17 पोलिंग पार्टियों में से 3 को रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी भी समय कोई दिक्कत आने पर उनकी मदद ली जा सके। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले रिटर्निंग अधिकारी प्रतीक हुडा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि आयोग की गाइडलाइन व नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूरी मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व पोलिंग पार्टियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मॉक पोल अवश्य करवाएं और निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जाखल रसविन्द्र सिंह व बीडीपीओ किन्नी गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान
रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों के चुनाव के लिए 10 केंद्रों पर बनाए गए 14 बूथों पर सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। इन बूथों पर सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर प्रत्याशी अपना टेंट लगा सकेंगे। प्रत्येक बूथ पर सात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस की तीन पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात रहेंगी। जाखल थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया की चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी से भी नकदी या शराब पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता - 4873
महिला मतदाता - 4551
कुल वोट - 9424
-
2018 में कुल मतदाता -8840
महिला मतदाता - 4238
पुरुष मतदाता - 4602
-
नई वार्डबंदी के बाद बढ़े हैं 584 मतदाता
नई वार्डबंदी के बाद पिछले चुनावों की तुलना में इस बार कुल 584 वोटर बढ़े हैं। जिसमे से पुरुष मतदाता 271 तो वहीं महिला मतदाता की संख्या में 313 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले चुनाव में कुल 13 वार्डों करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

-
14 में से 3 वार्ड संवेदनशील एवं 3 अति संवेदनशील
प्रशासन ने तीन बूथ को संवेदनशील एवं तीन को अति संवेदनशील घोषित किया है। प्रधान पद के उम्मीदवारों के बूथ को अति संवेदनशील माना गया है जबकि अन्य तीन को वहां की स्थिति देखते हुए संवेदनशील घोषित किया गया है। जिसमे से वार्ड 11 का बूथ नंबर 11 रेलवे कॉलोनी, नई बस्ती के साथ वार्ड 13 के बूथ नंबर 13 ग्लोबल प्लेवे स्कूल जाखल मंडी तथा वार्ड 14 के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 14 जाखल मंडी को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि दूसरी तरफ वार्ड 7 के बूथ नंबर 7 गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा वार्ड 8 के बूथ नंबर 8 के राजकीय प्राइमरी स्कूल बाजीगर बस्ती व वार्ड 12 के कम्युनिटी सेंटर नायक बस्ती के बूथ नं 12 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed