फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The face of Favwara Chowk will change, a new divider and welcome gate will be built on Hisar-Sirsa road.

Fatehabad News: फव्वारा चौक की बदलेगी सूरत, हिसार-सिरसा रोड पर बनेगा नया डिवाइडर और स्वागत द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
The face of Favwara Chowk will change, a new divider and welcome gate will be built on Hisar-Sirsa road.
फतेहाबाद में बनने वाले स्वागत द्वार का डिजाइन
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर का सुंदरीकरण करवाने जा रहा है। नगर परिषद हिसार-सिरसा रोड पर नए डिवाइडर का निर्माण करवाने जा रहा है। इसके अलावा हिसार-सिरसा रोड पर एनसीआर की तर्ज पर स्वागत द्वार बनेंगे। साथ ही हर के फव्वारा चौक और लालबत्ती चौक से फव्वारा चौक तक बने डिवाइडर के भी दिन बदलने वाले हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा सुंदरीकरण को लेकर तैयार किए गए करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव को फाइनेंस कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद जिला नगर आयुक्त ने भी मंजूरी दे दी है। नगर परिषद कार्यकारी अभियंता कार्यालय ने अब प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए अधीक्षक अभियंता के पास भेज दिया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। अगर टेंडर सही सिरे चढ़ जाते हैं तो नए साल में इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। अहम बता यह है कि नगर परिषद ने सुंदरीकरण को लेकर इन प्रोजेक्ट के पहले डिजाइन तैयार करवाएं हैं।
विज्ञापन


फव्वारा चौक का पांच साल से फव्वारे बंद
गौरतलब है कि नगर परिषद हिसार-सिरसा रोड पर नया डिवाइडर बनाएगा, इसका डिजाइन तैयार करवाएगा। निर्माण को लेकर पहले लोक निर्माण विभाग से एनओसी ली गई है। नगर परिषद करीब ढाई करोड़ से डिवाइडर का निर्माण करेगा। डिवाइडर पर लगे खंभों पर तिरंगा लाइटें पहले लगाई जा चुकी है। शहर के फव्वारा चौक का भी नगर परिषद सुंदरीकरण करवा रहा है। फव्वारा चौक की हालत खराब हो चुकी है। करीब पांच सालों से ज्यादा समय से फव्वारे बंद हैं। इसके अलावा नगर परिषद फव्वारा चौक से लेकर लालबत्ती चौक तक डिवाइडर का भी नए सिरे निर्माण करेगा। इस पर करीब 50 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर की तर्ज पर बनेंगे स्वागत द्वार
नगर परिषद एनसीआर की तर्ज पर स्वागत द्वार का निर्माण करवाने जा रहा है। शहर के हिसार रोड, सिरसा रोड और भट्टू रोड पर एंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार बनेंगे। नगर परिषद ने इसका डिजाइन तैयार करवाया है। करीब 65 लाख से ये स्वागत द्वार बनेंगे। लोक निर्माण विभाग इसको लेकर एनओसी दे चुका है।

बरसाती पानी के लिए डलेगी पाइप लाइन
नगर परिषद बरसाती पानी निकासी के लिए मॉडल रोड यानि भट्टू रोड से वाया एसबीआई रोड होते हुए सिरसा रोड तक पाइप लाइन डालेगा। इसका भी प्रस्ताव तैयार हो गया है। करीब 48 लाख से पाइप लाइन डाली जाएगी। नगर परिषद पहले जनस्वास्थ्य विभाग को ये प्रोजेक्ट दे रहा था लेकिन अब नगर परिषद खुद ही ये काम करेगा।

----------
शहर के सुंदरीकरण को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किए गए है। जल्द ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीएमसी से मंजूरी मिल चुकी है और अब प्रस्ताव की अधीक्षक अभियंता से मंजूरी ली जाएगी। उम्मीद है अगले सप्ताह में टेंडर लगा दिए जाएंगे।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद

फतेहाबाद में बनने वाले स्वागत द्वार का डिजाइन

फतेहाबाद में बनने वाले स्वागत द्वार का डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed