फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district ranks third in the state in terms of sex ratio.

Fatehabad News: लिंगानुुपात के मामले में प्रदेश में जिला तीसरे स्थान पर

Wed, 04 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
The district ranks third in the state in terms of sex ratio.
फतेहाबाद। प्रदेशभर में लिंगानुपात के मामले में एक बार फिर फतेहाबाद ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। लिंगानुपात में फतेहाबाद जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। इस बार जिले में लिंगानुपात 940 हो गया है। अब जिले में एक हजार लड़कों के मुकाबले 940 लड़कियां जन्मी हैं।
विज्ञापन


वहीं, 944 के आंकड़े के साथ पहले स्थान पर यमुनानगर और 942 लिंगानुपात के साथ सिरसा दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस साल अक्तूबर में कुल 12,422 बच्चों का जन्म हुआ है। इनमें से 6,404 लड़के और 6,018 लड़कियों का जन्म हुआ है। प्रदेश का औसत लिंगानुपात 905 है।
विज्ञापन


साल 2022 में जिले में सबसे ज्यादा था लिंगानुपात

जिले का सबसे अधिक लिंगानुपात साल 2022 में 950 दर्ज किया गया था। उस समय की विशेष उपलब्धि के कारण करनाल में हुए कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला उपायुक्त को पांच लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया था। वहीं, 1000 लड़कों पर साल 2021 में केवल 899 और 2023 में 934 लड़कियां जन्मीं। साल 2021 में लिंगानुपात कम रहने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग तक सभी ने जागरूकता अभियान को तेज किया। इसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का लिंगानुपात
साल
लिंगानुपात

2024
940

2023
934

2022
950

2021
899

2020
939
लिंगानुपात में बढ़ोतरी के लिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गोद भराई योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी और समाज कल्याण विभाग की लाडली पेंशन योजना लागू की है। इनसे लोगों में जागरूकता आई है। आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवार को पहली बेटी के जन्म पर और सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की जातियों को दूसरी, तीसरी बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

- आशीष कुमार, जिला समन्वयक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed