{"_id":"6907959195b8dc4a3204c47f","slug":"the-cipp-layer-will-strengthen-the-citys-30-year-old-sewer-line-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142995-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीआईपीपी परत से शहर की 30 साल पुरानी सीवर लाइन को मिलेगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीआईपीपी परत से शहर की 30 साल पुरानी सीवर लाइन को मिलेगी ताकत
Sun, 02 Nov 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिरसा रोड पर सीवरेज पाइप लाइन पर चढाई जा रही सीआईपीपी तकनीक संवाद
फतेहाबाद। शहर की करीब 30 साल पुरानी गहरी सीवरेज पाइप लाइनों की पहली बार मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग इन पाइपों पर सीआईपीपी यानि क्यूर-इन-प्लेस पाइप करवा रहा है। इससे पाइपों पर एक नई परत बिछेगी और मजबूती मिलेगी।
जनस्वास्थ्य विभाग ने इसका निजी एजेंसी को ठेका दिया है। एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। मानसून से पहले सीआईपीपी का काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे फायदा ये होगा कि लीकेज की समस्या खत्म हो जाएगी। इन पाइपों पर परत इसलिए चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है क्योंकि 15 से 20 फीट गहरी इनको बाहर निकालकर बदलना मुश्किल है। इसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 6 माह पहले 14 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया था। मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है।
-
एसटीपी से चिल्ली झील तक बदली जाएगी पाइप
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो शहर में करीब 30 साल पुरानी सीवरेज पाइप बिछी हैं। शहर का भी विस्तार हो चुका है। ऐसे में इन पाइपों को निकालकर बदलना मुश्किल है। इसके चलते इन पाइपों पर एक ट्रेंचलेस पाइप मरम्मत विधि को अपनाया जा रहा है। जिसमें एक रेज़िन-संसेचित लाइनर को मौजूदा पाइप के अंदर डाला जाता है, फिर उसे सख्त (क्योर) किया जाता है, जिससे एक नया, निर्बाध और जोड़-रहित पाइप बनता है, जो लीक, जड़ों के प्रवेश और जंग जैसी समस्याओं को ठीक करता है। शहर के चिल्ली झील क्षेत्र, जवाहर चौक, थाना रोड, भीमां बस्ती, हिसार-सिरसा रोड, खैराती खेडा रोड से एसटीपी प्लांट तक इस विधि का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां पर पाइप गहरी है और बड़ी है।
विज्ञापन
-
नहीं है अलग से बारिश पानी निकासी पाइप लाइन
जिला मुख्यालय का बेशक विस्तार हो गया है, लेकिन यहां पर अलग से बारिश पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। शहर के हिसार-सिरसा रोड, हंस मार्केट, भट्टू रोड क्षेत्र, मॉडल टाउन के बारिश पानी की निकासी खैराती खेड़ा रोड पर बने एसटीपी प्लांट में होती है। इसके अलावा धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक क्षेत्र के पानी की निकासी रंगोई नाले में की जा रही है।
-
इधर डीसी ने अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फतेहाबाद दौरा निपटते ही डीसी डॉ. विवेक भारती ने सीएम घोषणाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांग ली है। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों की 4 नवंबर को मीटिंग बुलाई है। इसमें सीएम की जिले में की गई घोषणाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। चिल्ली झील सुंदरीकरण के बारे में सीएम ने डीसी से रिपोर्ट मांग रखी है। इसके अलावा जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सरकार की तरफ से 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था।
-
शहर की पुरानी सीवरेज पाइप लाइनों को बदलना मुश्किल है इसलिए सीआईपीपी विधि का अपनाया जा रहा है। जिसमें पाइप के अंदर अलग से परत बन जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।
-भागीराम, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग