फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The central government is benefiting from the ongoing farmers' protest at Khanauri border: Tikait

खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने से केंद्र सरकार को हो रहा फायदा : टिकैत

Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The central government is benefiting from the ongoing farmers' protest at Khanauri border: Tikait
टोहाना (फतेहाबाद)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार जब आंदोलन होगा और किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे तो दिल्ली को अंदर से घेरने के बजाय केएमपी को घेरा जाएगा। इससे दिल्ली चारों ओर से जाम हो सकेगी। फिलहाल आंदोलन का समय निर्धारित नहीं किया गया है। किसानों की पंचायत जारी रहेगी और जब भी किसान आंदोलन होगा तो किसानों को सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन

राकेश टिकैत शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले टोहाना की एडिशनल अनाज मंडी में आयोजित की गई महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। जिसमें केंद्र सरकार की नई कृषि नीति का भी विरोध किया गया। टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के नाम पर किसानों को बेवकूफ बना रही है। हरियाणा सरकार किसानों को उन फसलों की एमएसपी देने की बात कहते हैं, जिनकी यहां पैदावार ही नहीं होती।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर जो किसानों का धरना चल रहा है, उससे केंद्र सरकार को फायदा हो रहा है। इससे पंजाब सरकार की छवि खराब हो रही है और सड़क जाम होने से सिख समाज के कुछ लोग इस धरने से नाराज हैं। टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि यह धरना लंबा चलता रहे। किसानों के दो फाड़ होने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि किसान अलग-अलग तरीके से अपना आंदोलन कर रहे हैं। करीब 700 किसान संगठन पूरे देश में है, और वह सभी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्राहा गुट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि सबको एकजुट होकर रहना होगा। किसान आंदोलन को तोड़ने का प्रयास करेगी। अब हम सरकार से एमएसपी लागू करने की अपील नहीं करेंगे बल्कि चुनौती देंगे कि इसे देशभर में लागू ही करना पड़ेगा।
------
कुछ लोग आंदोलन व संगठन को तोड़ने की कोशिश कर रहे
टिकैत ने कहा कि हम सभी को दोबारा फिर से एकजुट होना पड़ेगा क्योंकि 4 साल पहले 22 जनवरी 2021 को केंद्र सरकार से संयुक्त किसान मोर्चा की बातचीत हुई थी। उसके बाद चार साल बीत गए, लेकिन सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है। कुछ लोग बहकाने का कार्य कर रहे हैं, हमारे आंदोलन व संगठनों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ये लोग सरकार के बहकावे में आकर संगठन को तोड़कर नई जत्थेबंदियां खड़ी करने का काम करेंगे। हमारा संयुक्त किसान मोर्चा एक ही है, हमारी अपने 40 लीडरों पर ही आस्था है। हम एकजुट होंगे तो हमारी जीत होगी। महापंचायत को घासीराम नैन गुट की किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र नैन, डाॅ. दर्शन पाल, कृष्ण प्रसाद, रमिंदर पटियाला, मनजीत सिंह धनेर, सुखदेव जम्मू, आर वेंकैया, सत्यवान, सुरेश कोथ, बलदेव निहालगढ़, इंद्रजीत सिंह, अमरीक सिंह, किरण जीत शेखों, विकास सीसर, रुलदू सिंह मानसा, प्रेम सिंह गहलावत, कर्मजीत सिंह, बाबा गुरदीप सिंह, सूबेदार रणबीर मलिक, जगमती सांगवान सहित कई किसान नेताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन लाभ सिंह ने किया।

-------
24 व 25 जनवरी को दिल्ली में होगी बड़ी बैठक
किसान नेता जोगिंद्र नैन ने बताया कि 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 व 25 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होगी। उस बैठक में आगामी रणनीति बनाई जाएगी ताकि सरकार उनकी मांग को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed