फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused of stealing sugar bags from the shop was arrested

Fatehabad News: चीनी से भरे कट्टे चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The accused of stealing sugar bags from the shop was arrested
पुलिस गिरफत में चोरी का आरोपी विक्रम। पुलिस विभाग
टोहाना। पुलिस ने दुकान से चीनी के कट्टे चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जींद के गांव कालवन निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई गई चीनी के 4 बैग बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि 22 मई को भारत दूध डेयरी संचालक सुगनचंद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी रेलवे रोड पर भाखड़ा नहर पुल के पास दुकान है। दुकान में चीनी के बैग रखे हुए थे। उसने जब कट्टों को चेक किया तो उनमें एक कम मिला। इस पर उसने दुकान में लगे कैमरों को फुटेज देखी तो एक युवक चीनी के कट्टे चोरी करते हुए नजर आया।
विज्ञापन

सुगनचंद के अनुसार अगले दिन फिर उसकी दुकान से चीनी के दो कट्टे कम मिले तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को हिसार रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed