{"_id":"676b09992d84fb48f601b6b7","slug":"the-accused-of-making-fake-air-tickets-is-on-production-warrant-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126866-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी एयर टिकट बनाकर देने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी एयर टिकट बनाकर देने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर
Wed, 25 Dec 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फर्जी एयर टिकट बनाकर देने के मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने फरीदाबाद निवासी एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी बठिंडा जेल में बंद था और वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।
आरोपी की पहचान आकाश कौशिक निवासी सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से ठगी गई नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फरीदाबाद में कंपनी बना रखी है और यहां से ही फर्जी एयर टिकट जारी करता था।
इस मामले में एक आरोपी तजिंदरपाल सिंह निवासी सिमरन ट्रेवल्स, बठिंडा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तजिंद्रपाल से पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम सामने आया था। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
- ये था मामला
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी भतीजी व उसकी माता दोनों कनाडा रहते हैं। उसकी भतीजी की जनवरी 2024 में भारत में शादी होनी थी। इसके लिए उसने दोनों की कनाडा से दिल्ली की और वापसी के लिए दिल्ली से कनाडा की टिकट बुक करवानी थी। इस पर उसने बठिंडा के सिमरन ट्रेवल्स के तजिंदरपाल सिंह को कुल 2 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद तजिंदरपाल ने उसके व्हाट्सएप पर आने व जाने की दोनों टिकटें भेज दी। जब उसने इन टिकटों के बारे में पता किया तो पता चला कि दोनों टिकटें फर्जी बनाकर भेजी गई हैं। अब इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद