फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Day-wise duties were assigned to office-bearers for organizational activities

Fatehabad News: संगठनात्मक कार्यों के लिए दिनवार पदाधिकारियों की ड्यूटी तय की गई

Sat, 26 Sep 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Day-wise duties were assigned to office-bearers for organizational activities
फतेहाबाद। बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन का उद्घाटन करते जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा। प्रवक्ता
फतेहाबाद। भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल में अब सप्ताह के सातों दिन पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति रहेगी। संगठन ने इसके लिए दिन के हिसाब से ड्यूटी रोस्टर निर्धारित किया है। इससे कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी समस्याओं व संगठनात्मक कार्यों के लिए संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि सोमवार को जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, मार्केट कमेटी फतेहाबाद के चेयरमैन जगदीश जाखड़ और युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर कार्यालय में रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष भीम लाम्बा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज, जिला सचिव लक्ष्मी शर्मा और मार्केट कमेटी भट्टू के चेयरमैन प्रदीप मांडन की ड्यूटी रहेगी। बुधवार को जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, आईटी प्रभारी सुभाष साहू, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, मार्केट कमेटी भूना के चेयरमैन राजबीर नहला और लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी स. जगदीप मोंगा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जिला महामंत्री अशोक जाखड़ व विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र गादड़ी, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सरबटा और मार्केट कमेटी रतिया के चेयरमैन राजकुमार मेहता की ड्यूटी होगी। शुक्रवार को जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष संजय रेवड़ी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार तलवाड़ा, मार्केट कमेटी जाखल के चेयरमैन जगजीत नडैल और मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा मौजूद रहेंगे।
शनिवार को जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जिला प्रवक्ता अनूप भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलदेव सैनी और मार्केट कमेटी टोहाना के चेयरमैन जगजीत हुड्डा की ड्यूटी रहेगी।

रविवार को जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष सुमन खिचड़, जिला सचिव संकेत गर्ग, मार्केट कमेटी धारसूल के चेयरमैन राममेहर धारसूल तथा रतिया नगर के सचिव जैकी गर्ग और उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। जोड़ा ने कहा कि रोस्टर से कार्यालय में पदाधिकारियों की उपलब्धता नियमित रहेगी और संगठनात्मक कार्यों में समन्वय बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed