फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The accused Nigerian came by way of Bangladesh

आरोपी नाइजीरियन के खिलाफ नशा तस्करी के साथ नई धाराएं जोड़ी

Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
The accused Nigerian came by way of Bangladesh
दिल्ली से नशा सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी नाइजीरियन अवैध रूप से देश में रह रहा था। उसके पास कोई वीजा नहीं था। इसके अलावा पुलिस को भी गलत पहचान बताई थी। सीआईए ने पकड़े गए आरोपी नाइजीरियन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अलावा अवैध रूप से देश में रहने, धोखाधड़ी और गलत पहचान बताने के आरोप के तहत अन्य धाराएं भी जोड़ दी हैं। वहीं एसपी कार्यालय ने आरोपी के देश में अवैध रूप से रहने की जानकारी दिल्ली में वीजा कार्यालय को दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए ने शहर के कबीर बस्ती में छापा मारकर आरोपी विकास उर्फ डोका के घर से 35 ग्राम और 11 किलो गांजा बरामद हुआ था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लाई करने के आरोपी नाइजीरियन को पकड़ा। आरोपी नाइजीरियन को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पासपोर्ट और वीजा बरामद किया। जांच में सामने आया कि उसके पास बांग्लादेश का वीजा था। 2019 में वीजा खत्म होने पर बांग्लादेश के रास्ते भारत में आ गया। यहां पर अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी ने पहले पुलिस को अपनी पहचान जोन आबे बताई थी, लेकिन जांच में जोएल ओबे मिला। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोबाइल पर करता था सेटिंग : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाइजीरियन मोबाइल पर तस्करों के साथ सेटिंग करता था। फोन पर नशा को लेकर डीलिंग होती थी, हालांकि आरोपी से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नशा तस्करों की चेन तोड़ने में जुटी है। पकड़ा गया आरोपी नाइजीरियन देश में अवैध रूप से रह रहा था। नशा तस्करी के साथ आरोपी के खिलाफ कई अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं। इसके अलावा वीजा मुख्यालय को आरोपी के संबंध में पत्र लिख सूचना दे दी है। - राजेश कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed