फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tapa Mandi reached the final in the 75 kg weight category of Kabaddi competition

Fatehabad News: कबड्डी प्रतियोगिता में 75 किलो भारवर्ग में तपा मंडी फाइनल में पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tapa Mandi reached the final in the 75 kg weight category of Kabaddi competition
जाखनदादी में आयोजित 51वीं कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेते हुए ​खिलाड़ी स्त्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
रतिया। गांव जाखन दादी में आयोजित 51वीं कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन ओपन व 75 किलो भारवर्ग के मुकाबले संपन्न हुए। रविवार को 75 किलोवर्ग के लीग के बाद सेमीफाइनल खेल गए। तपा मंडी का मुकाबला डेरा चेतन फतेहाबाद की टीम के साथ हुआ। इसमें तपा मंडी ने जीत दर्ज फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक इसी वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल डेरा खोखर बठिंडा और चैनेवाला के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में जो टीम विजेता रहेगी वह तपा मंडी के साथ सोमवार को कबड्डी का फाइनल खेलेगी। दूसरी तरफ ओपन वर्ग में लीग मैच चल रहे हैं।
विज्ञापन

ओपन वर्ग में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनके प्रथम चरण के सभी मैच हो गए। सोमवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि ओपन वर्ग की विजेता टीम को एक लाख रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये व तृतीय को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 75 किलो वर्ग में प्रथम रहने वाली टीम को 35 हजार, द्वितीय को 25 हजार व तृतीय को 5 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इसी तरह 62 किलो भारवर्ग में प्रथम रहने वाली टीम को 15 हजार, द्वितीय व तृतीय टीम को 25 सौ रुपये का इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed