{"_id":"6410bafdd5a9a395c00b439c","slug":"sweets-were-being-prepared-with-a-solution-of-smelly-flour-and-semolina-oil-was-also-found-to-be-bad-destroyed-fatehabad-news-c-21-1-79277-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बदबूदार मैदा व सूजी के घोल से तैयार हो रही थी मिठाइयां, तेल भी मिला खराब, करवाया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बदबूदार मैदा व सूजी के घोल से तैयार हो रही थी मिठाइयां, तेल भी मिला खराब, करवाया नष्ट
Tue, 14 Mar 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
गांव बीघड़ में मिठाई की दुकान पर तेल की जांच करते हुए एफएसओ।
फतेहाबाद। गांव बीघड़ में शिव मिष्ठान भंडार पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को मौके पर काफी मात्रा में रसगुल्ले, पनीर, दही, दूध, गुलाल्व जामुन मिले। जिसके सैंपल लेकर सील कर दिया गया। इसके अलावा मैदा-सूजी का घोल मिला, जिसमें बदबू आ रही थी। जिसे टीम ने मौके पर नष्ट करवा दिया। दुकान पर घरेलू सिलिंडरों का व्यवसायिक उपयोग होना भी पाया गया। टीम ने सात घरेलू गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम को कढ़ाई में 20 लीटर तेल मिला जिसका बार-बार प्रयोग किया जा रहा था। जिसे नष्ट करवाया गया। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह व सीएम फ्लाइंग की टीम के सब इंस्पेक्टर चंद्रभान, बजरंग सिंह, अजमेर सिंह व गुप्तचर विभाग से एएसआई सुशील शर्मा, खाद्य पूर्ति विभाग के निरीक्षक घड़सी राम की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बीघड़ के बस स्टैंड के पास शिव मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां पर मौके से टीम को सवा क्विंटल दही, 19 किलो पनीर, 80 किलो रसगुल्ला, 90 किलो गुलाब जामुन, घी व 10 किलो बर्फी मिली। टीम ने सभी के सैंपल लिए।
इसके अलावा फास्ट फूड बनाने के लिए बार-बार एक ही तेल को गर्म करके प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने संचालक को हिदायत देकर तेल भी नष्ट करवा दिया। गोल-गप्पे का पानी भी खराब मिला, जिसे नष्ट करवाया गया। टीम को यहां पर साफ-सफाई को लेकर लापरवाही मिली।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के साथ गांव बीघड़ में मिठाई की दुकान पर छापा मारा था। यहां पर छह मिठाइयों के सैंपल लिए गए है। मैदा व सूजी का घोल मिला जिसमें से बदबू आ रही थी, जिसे नष्ट करवाया दिया।
- डॉ. भंवर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी