{"_id":"68963d3df4f94ad3ac0f9cdf","slug":"students-were-made-aware-of-the-election-process-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138238-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया से कराया अवगत
Fri, 08 Aug 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहीद नरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहूवाला में विद्यार्थियों को चुनावी राजनीति
फतेहाबाद। शहीद नरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहूवाला में शुक्रवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए मतदान केंद्र बनाकर समझाया गया। कक्षा नौवीं की सामाजिक अध्ययन के अध्याय चुनावी राजनीति के अंतर्गत पूरी चुनाव प्रक्रिया की गतिविधियां आयोजित की गई।
विद्यार्थियों को नामांकन प्रक्रिया, नामांकन वापस लेना, चुनाव प्रचार, मतदान व मतगणना के संबंध में जानकारी इतिहास प्रवक्ता सुनील पूनिया ने दी। इस प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी व चुनाव पार्टी की भूमिका कक्षा 11वीं की छात्राओं ने निभाकर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। पर्यवेक्षक की भूमिका प्रवक्ता रोहतास, सूरतबीर, सुभाष ने निभाई।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11वीं के विद्यार्थी हन्नू के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की टीम बनाई गई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना, मतदाता द्वारा अपने मत का सही प्रयोग करके देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार व मौलिक मुख्य अध्यापक होशियार सिंह ने पूरी प्रक्रिया देखी।
विज्ञापन
-- -- --
गांव ललोदा के स्कूल में युवा संसद का आयोजन
समैन। गांव ललोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं में देश की संसद की गतिविधियों से संबंधित जानकारी देना था। शिक्षा विभाग की तरफ से इस कार्यक्रम को करवाने के निर्देश दिए गए थे। प्रिंसिपल सत्यवान घनघस ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में युवा संसद का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। युवा संसद कार्यक्रम में प्रवक्ता धर्मबीर सिंह, गगन सिंह, प्रेमचंद, बीना, रविन्द्र सिंह, महा सिंह, राजबीर, राममेहर, मुनीश आदि उपस्थित रहे। संवाद