फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students do not waste time on social media

स्कूल व कालेज के समय सोशल मीडिया पर समय खराब न करे विद्यार्थी : लोहान

Sun, 30 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students do not waste time on social media
हमारी युवा पीढ़ी के अधिकतर बच्चे पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है। यह उन बच्चों को लिए बहुत गलत बात है जिनके माता पिता अपनी संतान के भविष्य को लेकर सपने संजोए रहते है। इसलिए पढ़ाई के दौरान केवल अपना ध्यान पढ़ाई पर ही केंद्रित करना चाहिए। यह बात यूपीएससी की परीक्षा मे 174 वें स्थान पर रहे 23 वर्षीय अपराजित लोहान ने भिरडाना मे ग्रामीणों द्वारा आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम मे मौजूद विद्यार्थियों को कही। भिरडाना मे शिक्षा पर काम कर रहे मिशन एजुकेशन ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे अपराजित चौहान को सम्मानित किया। उन्होंने कहा की लंबे समय तक पढ़ने के बाद विद्यार्थी बोर होने लगता है। अपनी थकान दूर करने के लिए वह मोबाइल पर सोशल मीडिया पर समय बिताने से बेहतर है की खेलकूद या मोबाइल में भी यूट्यूब व कई अन्य एप्स है जोकि पढ़ाई मे सहायता देती है। उन्होंने वहां पर मौजूद बच्चों के अभिभावकों को बच्चों पर किसी भी तरह के दबाव न बनाने की बात की और कहा कि आपका बच्चा जिस भी फील्ड मे जाने की इच्छा रखता है। आप कोई और फील्ड की पढ़ाई बच्चे पर थोपने की बजाय बच्चे के मन मुताबिक पढ़ाई करवाओगे तो अवश्य ही सफलता हासिल होगी। इसके अलावा उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया की विद्यार्थियों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय अवश्य बीताना चाहिए। इसके अलावा किसी भी छात्र छात्रा के कम अंक आते है तो हतोत्साहित होने की बजाय पिछड़ने का कारण जानकर और मेहनत करने की जरूरत है। इस अवसर अपराजित चौहान की माता कमला लोहान, पिता सुरेश लोहान, सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश बिश्नोई, ओमप्रकाश गोदारा, सुनील राईका, गुलाब सिंह सुंडा, रवींद्र गौतम, सुधीर डेलू, विनोद काकड़, सुभाष मंडा, राजेंद्र कालीराणा, राधेश्याम, सुभाष खिचड़, अजय बिश्नोई, विक्रम लटियाल, राजेश सहारण, रमेश खटक, मीनाक्षी बिश्नोई, वीना कंबोज और अमित बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed