फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students can fill 15 trades while applying for admission in ITI.

Fatehabad News: आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन के दौरान विद्यार्थी भर सकते हैं 15 ट्रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students can fill 15 trades while applying for admission in ITI.
भोड़िया खेड़ा ​स्थित आईटीआई
फतेहाबाद। आईटीआई में भी दाखिले के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दाखिले को लेकर आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। यहां पर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दाखिले को लेकर आवेदन में 15 व्यवसाय भरने का विकल्प दिया गया है। जिले में 20 आईटीआई है जिसमें पांच सरकारी है। भोड़िया खेड़ा स्थित आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड है। अधिकारियों की माने तो इस बार ट्रेड को लेकर कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विद्यार्थी दाखिले को लेकर 7 से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि अभी तक काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। आईटीआई भोड़िया खेड़ा में कारपेंटर, कोपा एनसीवीटी और एससीवीटी, ड्राफ्टमैन सिविल, ड्रैस मेकिंग, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लाइंस, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक डीजल डबल, पेंटर, पलंबर, रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनर तकनीशियन, सीविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर, वेल्डर, वेल्डर डयूल, वायरमैन ट्रेड है।
विज्ञापन

जिले में ये हैं सरकारी आईटीआई
आईटीआई ट्रेड
राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा 21
राजकीय आईटीआई टोहाना 17
राजकीय महिला आईटीआई टोहाना 10
राजकीय आईटीआई भिरड़ाना 7
राजकीय आईटीआई जाखल 7
ये दस्तावेज दाखिले के लिए है जरूरी
भोड़िया खेड़ा आईटीआई के प्रिंसिपल रमेश कुमार ने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं पंजीकरण को लेकर शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण व स्थाई निवासी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, मेल आईडी व आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज साथ लेकर आए। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट व सीट अलाटमेंट जारी करने के कार्यक्रम के बारे में सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी दाखिला वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अधीन जिला में चल रहे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2024-25 के लिए दाखिले के लिए पंजीकरण विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एडमिशन डॉट आईटीआईहरियाणा डॉट जीओवी डॉट आईएन पर 7 जून से 21 जून तक किए जाने हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। आवेदक दाखिले के लिए निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
-भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज आईटीआई भिरड़ाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed