फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sticky humidity made trouble, now waiting for rain

चिपचिपाहट भरी उमस ने किया बेहाल, अब बारिश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sticky humidity made trouble, now waiting for rain
गर्मी में अपनी रेहड़ी पर आराम फरमाता चालक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में गर्मी का प्रकोप घटने का नाम नहीं ले रहा है, लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बदरा बरस नहीं रहे हैं। पिछले चार दिनों से लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी ने लोगों का दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है। चिपचिपाहट भरी गर्मी ने बेहाल कर रखा है, वहीं फसलों को भी पानी की आवश्यकता है। ऐसे में अब लोगों को बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में बुुधवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साढ़े 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से 43 व न्यूनतम तापमान 32 से 30 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं गर्म हवाओं के साथ बढ़ रही उमस पूर्वी हवाओं के साथ नमी आना बताया जा रहा है। अधिक तापमान के कारण जहां कूलर व पंखे फैल हैं, तो वहीं एसी चलने के कारण बिजली का लोड बढ़ गया है और शहर में बार-बार बिजली के कट लगने से लोगों को गर्मी में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस चिपचिपाहट वाली गर्मी से बुजुर्ग, बच्चे और बीमार व्यक्ति बेहद परेशानी में तो हैं ही, वहीं बिजली के बार-बार लगने वाले कटों से परेशानी कई गुना और बढ़ रही है। भयंकर गर्मी का असर अब फसलों पर भी पड़ने लगा है। गर्मी के कारण नरमे की फसल व धान की रोपाई के लिए पानी की आवश्यकता है। किसानों ट्यूबवेल चलाने के लिए आठ घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग के कारण फसलों को पानी देने में दिक्कत आ रही है। सबसे अधिक नरमा की फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आज से बारिश के आसार
मौसम विभाग की ओर से अच्छी खबर यह है कि वीरवार को बारिश हो सकती है, इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मताना के किसान विनोद, राजीव, राजबीर आदि ने बताया कि नरमा की फसल को इस समय पानी की अत्याधिक आवश्यकता है। वहीं फतेहाबाद से सटे राजस्थान के आसपास के गांवों में तो अब बारिश के लिए महिलाएं पारंपरिक गीत पानी ड़ो बरसा दे म्हारा राम रै, डूबी उबी टोहू थ्हारी बाट रै गा रही हैं, ताकि बरसात आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड का वाटर कूलर दे रहा गर्म पानी
फतेहाबाद के बस स्टैंड के अंदर लगे वाटर कूलर से ठंडा नहीं बल्कि गर्म पानी आ रहा है। बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ों सवारियां आती हैं और गर्मी के इस भयंकर माहौल में लोगों को पानी की अति आवश्यकता होती है, ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानियां हो रही हैं और ठंडे पानी के लिए उनको महंगी 20 रुपये की पानी की बोतलें लेनी पड़ रही हैं। यात्रियों ने रोडवेज जीएम से मांग की है कि इस वाटर कूलर को जल्द ठीक किया जाए, ताकि इस उमस में कम से कम ठंडा पानी तो उन्हें नसीब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed