फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shortage of gunny bags near the warehouse, traders sitting on strike

Fatehabad News: वेयर हाउस के पास बारदाने की कमी, धरने पर बैठे व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shortage of gunny bags near the warehouse, traders sitting on strike
फतेहाबाद में ​स्थित मार्केट कमेटी में आढ़तियों से बात करते मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता।
फतेहाबाद। गेहूं के सीजन के पीक पर होने के दौरान बारदाने की कमी से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। फतेहाबाद अनाज मंडी में बुधवार को गेहूं की खरीद नहीं हुई। वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन पिछले एक सप्ताह से व्यापारियों को बारदाना उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। बुधवार को रोषित व्यापारी दोपहर बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में धरने पर बैठ गए और वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के खिलाफ रोष जताया। अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद करीब ढाई घंटे बाद व्यापारियों ने धरना उठाया।
विज्ञापन

अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू, उपप्रधान रामनिवास शर्मा व अन्य व्यापारियों ने बताया कि वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन ने खरीद तो शुरू कर दी है। मगर गेहूं भरने के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं करवाया है। इस कारण मंडियों में खुले में ही गेहूं की ढेरियां लगानी पड़ रही है। हालत ऐसी है कि एक सप्ताह पहले बारदाने की मांग करने वाले व्यापारियों को अभी तक बारदाना नहीं मिला है। इससे व्यापारी खरीदी गई गेहूं को बैगों में नहीं भरवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि एक तरफ सरकार खरीद में कोई दिक्कत नहीं होने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन मंडियों में गेहूं के उठान और बारदाने को लेकर संज्ञान नहीं ले रहा है। सरकार के दावे को अधिकारी फेल कर रहे हैं। सोमवार को वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन ने करीब एक लाख पचास हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। इसके लिए मंडी में बारदाने की जरूरत है, अभी तक बारदाना नहीं मिला है। इससे मंडी में गेहूं रखने की दिक्कत हो गई है। मंडी में बुधवार को वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन के कर्मचारी शाम तीन बजे तक गेहूं की खरीद करने मंडी में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अप्रैल को रसीद मिली थी, अब तक नहीं मिला बारदाना
व्यापारी चरणदास ने बताया कि उनकी दुकान पर 17 अप्रैल को गेहूं की खरीद शुरू हुई थी, उसका बारदाना अभी तक नहीं मिला है। इसके लिए पिछले आठ दिनों से लगातार वेयर हाउस के चक्कर काट रहे हैं। हर रोज बारदाना मिलने का आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन बारदाना नहीं मिला है। 400 क्विंटल गेहूं की खरीद की हुई है। इसके 800 बैगों की जरूरत है। मगर अभी तक एक भी बैग नहीं मिला है। गेहूं खुले आसमान के नीचे रखने से खराब होने का डर बना हुआ है।
अब तक खरीदी जा चुकी 3792550 क्विंटल गेहूं
जिले में अभी तक 3792550 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 1273400 क्विंटल का उठान हो चुका है। उठान के बाद जिले में 16378 किसानों को 292 करोड़ 99 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

कोट
गेहूं की खरीद के लिए जितने बारदाने की जरूरत है, उतना बारदाना मंडियों में उपलब्ध करवाया जाएगा। बुधवार शाम तक मंडी में एक लाख बारदाना पहुंचा दिया गया है।
-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed