{"_id":"61090b3ba3c7c95eee61bace","slug":"shopkeepers-protest-in-fatehabad-regarding-water-logging-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में प्रदर्शन: किसानों के बाद दुकानदार भी जलभराव से परेशान, बाजार बंद कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में प्रदर्शन: किसानों के बाद दुकानदार भी जलभराव से परेशान, बाजार बंद कर जताया रोष
Wed, 04 Aug 2021 02:10 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:10 AM IST
सार
दुकानदारों ने कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 70 लाख रुपये व्यर्थ हो गए, उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। दुकानदारों ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई व नगर परिषद के एमई के सामने कहा कि इस रोड का सत्यानाश कर दिया। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गिरीश कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जनता संतुष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्रदर्शन करते दुकानदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार हो रही बारिश किसानों के बाद फतेहाबाद शहर के दुकानदारों के लिए भी आफत बन गई है। शहर के प्रमुख रोड अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर बारिश के पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से परेशान दुकानदारों ने मंगलवार को बाजार बंद रखकर रोष जताया।
विज्ञापन
लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद अधिकारियों का घेराव करके नारेबाजी की। खास बात यह है कि इसी रोड पर स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद् महासचिव प्रवीण अत्री और उपायुक्त महावीर कौशिक को कार्यक्रम में शिरकत करना था। इसी दौरान जिले के मुखिया के समक्ष रोष जताने के लिए दुकानदार एकत्रित हो गए और सभी दुकानें बंद कर दी। हालांकि, बाद में डीसी का कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने डीसी कार्यालय जाकर डीसी से मुलाकात करने का फैसला किया। दो दिन पहले ही दुकानदार रोष जताते हुए विधायक दुड़ाराम के पास भी गए थे। मगर अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
दुकानदार बोले- जलभराव होने से ग्राहक ही नहीं आते, कारोबार चौपट हो रहा
दुकानदारों ने रोष जताते हुए कहा कि अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर जलभराव के कारण पिछले दस दिनों से ग्राहक तक नहीं आ रहे हैं। कारोबार चौपट हो गया है। कुछ समय पहले ही 70 लाख रुपये खर्च करके इस रोड को नया बनाया गया था ताकि जलभराव न हों। मगर 70 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। पहले आधे घंटे में जलभराव खत्म हो जाता था, लेकिन अब दो-दो दिन तक पानी की निकासी नहीं होती है।