{"_id":"6ab015cf3f03f0612509282f","slug":"sewer-line-laid-but-drainage-path-blocked-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161482-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीवर लाइन बिछी पर निकासी की राह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीवर लाइन बिछी पर निकासी की राह बंद
Sun, 20 Sep 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में पानी निकासी न होने से फैली गंदगी संवाद
फतेहाबाद। हंस कॉलोनी में सीवर पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने डिस्पोजल टैंक के लिए जगह फाइनल किए बिना ही आधी कॉलोनी में सीवरेज पाइप लाइन बिछा दी। यहां तक कि चैंबर भी बना दिए गए।
अब भोडिया खेडा के राजकीय महिला महाविद्यालय प्रशासन ने बदबू का हवाला देकर जगह देने से इन्कार कर दिया है। इससे पहले बिजली निगम के साथ भी जगह पर प्रशासन ने प्रयास किए लेकिन प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ा है। प्रोजेक्ट पर अब पेच फंस गया है। इससे करीब तीन हजार आबादी की सुविधा पर अडंगा लग गया है।
हालांकि प्रशासन का दावा है कि पशुपालन विभाग के कार्यालय में डिस्पोजल टैंक प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएगा लेकिन यहां भी पशुओं के लिए पहले से ही पॉलिक्लीनिक प्रस्तावित है। जगह को लेकर अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सवाल ये भी है कि जनस्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने इस साल फरवरी माह में प्रोजेक्ट शुरू किया था और इसकी ढलान भी कॉलेज की तरफ दी गई है। अब अगर जगह बदलती है तो प्रोजेक्ट पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन कॉलेज की तरफ ही नई जगह तलाशने में लगा है। संवाद
-
28 करोड़ रुपये का है प्रोजेक्ट
नगर परिषद सीमा में शामिल की गईं हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर में सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार की थी। यहां पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में भी डिस्पोजल टैंक की जगह पर विवाद हो चुका है। हालांकि अभी काम जारी है। जनस्वास्थ्य विभाग का मुख्य एसटीपी खैराती खेड़ा रोड पर है। पूरे शहर की गंदगी इसी एसटीपी में पहुंचती है।
-
कॉलेज में छात्राएं पढ़ती है। यहां पर अगर डिस्पोजल टैंक बनेगा तो गंदगी आएगी और बदबू के कारण पढ़ाई बाधित होगी। कॉलेज में जगह भी नहीं है।
- लखबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा।
-- -- -- -- -
- हंस कॉलोनी में सीवरेज डिस्पोजल टैंक के लिए पहले जो जगह तय की गई थी उस पर अब विवाद है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जगह मिल जाए। कॉलेज प्रशासन साफ मना कर चुका है।
- संजय रुखाया, पार्षद
-
डिस्पोजल टैंक की जगह का जल्द समाधान हो जाएगा। पशुपालन विभाग के कार्यालय में जगह पर विचार चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण किया जाएगा। उम्मीद है जगह जल्द मिल जाएगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।