{"_id":"60afd97c8ebc3e34fc035277","slug":"seven-injured-in-car-and-auto-collision-near-village-hamajpur-fatehabad-news-rtk61033722","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव हमाजपुर के पास कार व ऑटो की टक्कर में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव हमाजपुर के पास कार व ऑटो की टक्कर में सात घायल
विज्ञापन
गांव हमजापुर के पास कार व ऑटो में सीधी टक्कर होने से सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी भी मामले की जानकारी जुटाने पहुंचे।
इस घटना में घायल हुए लोगों में कार सवार सिरसा जिले के गांव मंगाला निवासी कार चालक देशराज के अलावा उनके परिवार के इंद्र सिंह, मीराबाई, मंजू व पुष्पा शामिल हैं। वहीं, ऑटो में सवार चालक फतेहाबाद निवासी गोगा सिंह के अलावा अहरवां निवासी बशीर लाल घायल हुए हैं। कार चालक देशराज ने बताया कि वह सुबह परिवार सहित कार में सवार होकर पंजाब के जिला मानसा के गांव सेदेवाला स्थित गुरुद्वारे में जा रहे थे। रास्ते में गांव हमजापुर के पास सामने से आ रहे आटो का संतुलन बिगड़ने से उसके साथ टक्कर हो गई।
राहगीरों ने संभाला और एंबुलेंस मंगवाई
दूसरी तरफ घायल ऑटो चालक ने बताया कि वह सुबह रतिया में सब्जी आदि लेकर आया था। काम खत्म करके वापस जा रहा था तो गांव हमजापुर के समीप उसके आटो का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से सामने से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना देकर एंबुलेंस मंगवाई गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
कोटा
घटना होने के बाद घायलों का उपचार चल रहा है। स्थिति में सुधार होने पर घायलों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
हरफूल सिंह, प्रभारी, सदर थाना रतिया।