फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seeing the police, smugglers fled leaving 1 kg 780 grams of ganja and motorcycle

पुलिस देख 1 किलो 780 ग्राम गांजा और मोटरसाइकिल छोड़ भागे तस्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, smugglers fled leaving 1 kg 780 grams of ganja and motorcycle
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर चेकिंग के दौरान दो तस्कर पुलिस टीम को देखकर 1 किलो 780 ग्राम गांजा से भरा बैग फेंककर फरार हो गए। तस्कर मौके पर मोटरसाइकिल भी छोड़ गए और भागते समय एक तस्कर का मोबाइल फोन भी गिर गया। मामले में शहर पुलिस ने मौके से गांजा बरामद करने के अलावा मोटरसाइकिल और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस टीम हिसार रोड पर होटल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर 9-11 की तरफ से मोटरसाइकिल पर दो युवक आ रहे थे, दोनों युवक टीम को देखकर मोटरसाइकिल मोड़ने लगे। मोटरसाइकिल मोड़ते समय युवक गिर गए। युवक मौके पर ही थैला फेंककर सरसों के खेतों की तरफ भाग गए। टीम ने मौके पर जांच की तो थैले में से 1 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा टीम को मौके से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने फरार हुए अज्ञात गांजा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस टीम ने हिसार रोड पर गश्त के दौरान गांजा बरामद किया है। तस्कर मौके से फरार हो गए थे। मौके से मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया है। फिलहाल तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जांच अधिकारी, निहाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed