फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scuffle between shopkeepers and the team that went to issue challan for using polythene

Fatehabad News: पॉलिथीन के इस्तेमाल पर चालान काटने गई टीम व दुकानदारों के बीच हाथापाई

Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between shopkeepers and the team that went to issue challan for using polythene
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में आपस में हाथापाई करते कर्मचारी व दुकानदार।
फतेहाबाद। शहर के पुरानी सब्जीमंडी में पॉलिथीन को लेकर चालान काटने गई नगर परिषद और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम और दुकानदारों के बीच गाली-गलौज और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों भिड़ गए। पुलिस कर्मचारी जब बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के तकनीकी विशेषज्ञ सोमबीर, सिटी टीम इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई राहुल, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ रमनीत मौजूद थे।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि पुरानी सब्जीमंडी के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके नगर परिषद कर्मचारियों के खिलाफ-प्रदर्शन किया और बस स्टैंड चौकी में पहुंचे। वहीं नगर परिषद कर्मचारियों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर काम बंद करके धरना शुरू कर दिया। एक घंटे बाद जब दुकानदार इकट्ठा होकर ईओ राजेंद्र सोनी को शिकायत देने के लिए कार्यालय में पहुंचे तो इस दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी और दुकानदार फिर आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदार पूर्व विधायक दुड़ाराम के पास पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने ईओ को पत्र देकर कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती है तब तक वह काम नहीं करेंगे। ऐसे में शनिवार को शहर में सफाई को लेकर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed