{"_id":"6b05d5741412fa46930a1021","slug":"school-students-will-gain-access-to-natures-classroom-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-165220-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हरितिमा परियोजना से प्रकृति की पाठशाला में पहुंचेंगे स्कूली विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हरितिमा परियोजना से प्रकृति की पाठशाला में पहुंचेंगे स्कूली विद्यार्थी
Tue, 24 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर प्रकृति और जैव विविधता से जोड़ने के लिए वन विभाग ने हरितिमा परियोजना शुरू की है। इसके तहत कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को जिले की नर्सरियों, हर्बल पार्कों, वन क्षेत्रों और वन्यजीव संरक्षित स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पेड़-पौधों, वनस्पतियों, पक्षियों, तितलियों और अन्य जीव-जंतुओं के प्रति रुचि पैदा करना है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के महत्व को करीब से समझ सकेंगे। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
हरितिमा परियोजना के तहत जिले के कई प्राकृतिक और पर्यावरणीय स्थल भ्रमण सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें पारता का जाल के पेड़, ढाणी माजरा की मोर संरक्षित भूमि और काजलहेड़ी में कछुआ संरक्षण से जुड़े स्थल शामिल हैं। इसके अलावा गिल्लांखेड़ा का हर्बल पार्क, सालम खेड़ा नर्सरी में विकसित डेढ़ एकड़ का मियांवाकी वन और बड़ोपल नर्सरी भी विद्यार्थियों के भ्रमण केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को धांगड़ और बड़ोपल के काले हिरण संरक्षित क्षेत्रों की जानकारी भी दी जाएगी। टोहाना का हर्बल पार्क और बलियाला हेड भी इस योजना का हिस्सा हैं। बलियाला हेड की विशेषता यह है कि यहां से सात नहरें एक साथ निकलती हैं।
इन स्थलों के भ्रमण से विद्यार्थी जिले की स्थानीय वनस्पतियों, वन्यजीवों और प्राकृतिक संरचनाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे उनमें प्रकृति के प्रति लगाव और पर्यावरण संरक्षण की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
--
प्रकृति से जुड़ाव पर जोर
परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में जानकारी देना है व उन्हें प्रकृति से जोड़कर व्यावहारिक गतिविधियों में शामिल करना भी है। भ्रमण के दौरान बच्चे अलग-अलग पेड़-पौधों और वनस्पतियों की पहचान करना सीखेंगे। इसके साथ ही पक्षियों, तितलियों और अन्य जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। उन्हें जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा। इसके अलावा प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान और प्लास्टिक मुक्त वातावरण की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
--
स्कूलों के माध्यम से होगा पंजीकरण
वन विभाग के रेंज ऑफिसर यशवीर ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक स्कूल 50 से 60 विद्यार्थियों के और इको-क्लब अपने विद्यार्थियों के भ्रमण दल के पंजीकरण के लिए संबंधित जिले के जिला वन अधिकारी कार्यालय या स्थानीय वन विभाग की रेंज में संपर्क कर सकते हैं।
--
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का होगा विकास
हरितिमा परियोजना के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका समझाने का प्रयास किया जाएगा। पेड़-पौधों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक विद्यार्थी भविष्य में समाज को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकेंगे। इस तरह यह परियोजना बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की पहल है।
-
:: हरितिमा परियोजना के लिए विधानसभा से मंजूरी मिलते ही इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति रुझान बढ़ने की उम्मीद है।
- पुष्कर कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।