फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School bus collides with tractor-trolley

Fatehabad News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूल बस

Thu, 18 Apr 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
School bus collides with tractor-trolley
बस और ट्रैक्टर-ट्राली की ​भिड़ंत। 
टोहाना(फतेहाबाद)। शहर के डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह के सामने मिनी बाईपास पर डीएवी स्कूल की बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान स्कूल बस में कोई विद्यार्थी सवार नहीं था।
विज्ञापन

बस चालक के अनुसार वह विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने के बाद बस को मैकेनिक के पास लेकर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद समाप्त कराया। वहीं पुलिस के पास अभी तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। स्कूल बस चालक धीरज ने बताया कि वह डीएवी स्कूल में बच्चे छोड़ने के बाद बस को मैकेनिक के पास लेकर जा रहा था ताकि उसका मरम्मत संबंधी काम करवा सकें। उसने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक तेज आवाज में गाने चला रहा था, इसलिए उसे बस के हॉर्न सुनाई नहीं दिए और हादसा हो गया। वहीं, ट्रैक्टर चालक रामनिवास ने बताया कि वह अपनी साइड में ट्रैक्टर-ट्राली को चला रहा था, लेकिन बस चालक ने गलत साइड से बस को ट्राली से भिड़ा दिया। इसमें बस चालक की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed