{"_id":"68890e099cfc56f2ab02ee4b","slug":"ruckus-outside-a-private-bank-allegation-of-fraud-of-rs-12-lakh-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137703-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निजी बैंक के बाहर हंगामा, 12 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निजी बैंक के बाहर हंगामा, 12 लाख की ठगी का आरोप
Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड पर स्थित निजी बैंक के बाहर मंगलवार को कुछ डिस्ट्रीब्यूटरों ने हंगामा किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों के साथ भी काफी बहस हुई। यह हंगामा 12 लाख रुपये के गोल्ड लोन को लेकर हुआ।
बैंक प्रबंधन पर मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए गए। हिसार निवासी पीड़ित ने बताया कि वह निजी कंपनी के पेमेंट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर व वेंडर है। उनका एक निजी बैंक के साथ अनुबंध हैं। उसमें गोल्ड लोन करवाते हैं। फतेहाबाद के निजी बैंक का गोल्ड लोन बिजनेस मैनेजर के कहने पर ग्राहक को 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
मगर वह रुपये लेकर भाग गया। उसने अभी कोई किश्त नहीं भरी है। इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की गई। मगर, अब वे पल्ला झाड़ रहे हैं। बैंक वालों ने पैन कार्ड व अन्य कागजात लिए हैं, इसलिए जिम्मेदारी उनकी बनती है। उन्हें कस्टमर का पता लगाकर रुपये दिलवाने चाहिए। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी। संवाद