फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Revealed: The wrestling coach had asked for a million of chauths after putting the cartridges in the letter to the wife to give gold ornaments to the wife after marriage

खुलासा : कुश्ती कोच ने शादी के बाद पत्नी को सोने के गहने देने के लिए लेटर में कारतूस डालकर व्यापारी के घर मांगी थी दस लाख की चौथ

Sun, 09 Aug 2020 09:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Revealed: The wrestling coach had asked for a million of chauths after putting the cartridges in the letter to the wife to give gold ornaments to the wife after marriage
पेस्टिसाइड विक्रेता व्यापारी से 28 जून रात्रि को दस लाख रुपये की फिरौती की मांग करने वाले कुश्ती कोच एवं पहलवान करण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपनी पत्नी को शादी के बाद उसे सोने के गहने देने के लिए राकेश सिंगला उर्फ राकू के घर लेटर में कारतूस खोल डाल कर फिरौती मांगी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी तक पुलिस पहुंच पाई है। सीआईए फतेहाबाद एवं भूना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी पहलवान करण सिंह को उसके कुश्ती अकेडमी सेंटर से शनिवार की रात्रि को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में पहलवान ने फिरौती की रची गई पूरी कहानी का चिट्ठा खोल कर रख दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

लिखाई देखने के बहाने बच्चे से लिखाया धमकी भरा पत्र
करण कुश्ती अकेडमी भूना के संचालक एवं कुश्ती महासंघ के जिलाध्यक्ष पहलवान करण सिंह ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि अकादमी में आने वाले एक बच्चे से लिखाई साफ है या नहीं उसके बहाने उपरोक्त लेटर लिखवाया था। पहलवान ने बताया कि अनाज मंडी व शहर में सेठ राकू का बहुत बोलबाला था और उसने अपनी बेटी की शादी में काफी पैसा लगाए था। इसलिए उसने राकू सेठ से कुछ पैसे मांगने के लिए योजना तैयार की थी। उन्होंने बताया कि बच्चे के द्वारा लिखा हुआ उपरोक्त धमकी भरा हुआ लेटर में कारतूस खोल डालकर 28 जून की रात्रि को उसके घर मोटरसाइकिल पर जाकर फेंक कर आया था। आरोपी ने बताया कि उस रात शास्त्री मंडी की पीछे वाली गली में बिजली भी बंद थी। उपरोक्त गली में राकेश सिंगला उर्फ राकू की कोठी है।
विज्ञापन

पत्नी को सोने के कीमती जेवरात देना था उद्देश्य
न्यू सैनी कालोनी निवासी वार्ड नंबर 1 के निवासी 35 वर्षीय पहलवान करण सिंह पुत्र रामेश्वर दास ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी शादी 15 मार्च 2020 को हुई थी। शादी के समय पत्नी को सोने के जेवरात अधिक नहीं दे पाया था। इसलिए उसने व्यापारी को धमकी भरा पत्र डालकर कुछ पैसे वसूलने का इरादा था। ताकि पत्नी को जेवरात खरीद कर ला सकूं। मगर 29 जून की सुबह पूरे शहर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। क्योंकि 24 जून को अशोका मार्बल के मालिक पर जानलेवा हमला हुआ था। इसलिए व्यापारी के समर्थन में शहर के लोग खड़े हो गए थे। जिससे वह बुरी तरह डर भी गया था। आरोपी ने बताया कि उसकी अकैडमी में गलत संगति के लोगों के कारण वह रास्ते पर भटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राकेश सिंगला की शिकायत पर हुआ था मामला दर्ज
अनाज मंडी में शिव बीज भंडार एवं पेस्टिसाइड के मालिक राकेश सिंगला उर्फ राकू की शिकायत पर पुलिस ने फिरौती मांगने में जान से मारने की धमकी देने सहित कई आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

भूना थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि शनिवार की रात्रि को पुलिस ने अनाज मंडी के व्यापारी राकेश सिंगला उर्फ राकू से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान करण कुश्ती अकेडमी के संचालक एवं न्यू सैनी कॉलोनी निवासी पहलवान करण सिंह के रूप में हुई है। जिसने अपने अपराध को कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed