{"_id":"67c5ecdbacb0305d63049dff","slug":"rekha-suman-won-bronze-medals-in-all-india-hockey-service-championship-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-130146-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ऑल इंडिया हॉकी सर्विस चैंपियनशिप में रेखा-सुमन ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ऑल इंडिया हॉकी सर्विस चैंपियनशिप में रेखा-सुमन ने जीते कांस्य पदक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांव बैजलपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं दो बेटियों ने हरियाणा सर्विस की टीम की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। रेखा व सुमन ने आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में आयोजित 15 से 28 फरवरी तक ऑल इंडिया हॉकी सर्विस चैंपियनशिप में भाग लिया। दोनों खिलाड़ी हरियाणा टीम की ओर से खेलीं।
चैंपियनशिप में उनकी टीम दिल्ली इनकम टैक्स की टीम से हार गई। इसके बाद कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में हरियाणा की टीम ने आंध्र प्रदेश की टीम को 4-2 से हराया। बता दें कि गांव बैजलपुर के स्कूल में पीटीआई अध्यापक सुनील कुमार ने वर्ष 2001 में हॉकी खेल के प्रति इन खिलाड़ियों में जज्बा पैदा किया था। इसके बाद गांव के हॉकी कोच वीर सिंह और रणबीर सिंह राणा से प्रशिक्षण ले रहे हैं। गांव बैजलपुर अब हॉकी का हब बन चुका है। गांव के युवा हर सप्ताह हॉकी खेल में पदक प्राप्त कर रहें हैं।
कोट्स :जब छठी कक्षा में थी तब से हॉकी खेल रही हूं। अब तक राष्ट्रीय स्तर स्वर्ण पदक, जूनियर नेशनल में कांस्य और खेलों इंडिया रोहतक में आयोजित खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मेरी हॉकी के साथ-साथ कराटे खेल में रुचि है। मैं मूलरूप से हिसार जिले के गांव श्यामसुख की रहने वाली हूं। गांव बैजलपुर में अपने मामा के पास रहने आई थी। इस दौरान गांव के खेल मैदान में युवाओं को खेलते देख बैजलपुर में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ हॉकी खेलने लगी। फिलहाल हिसार में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हूं।
विज्ञापन
- रेखा, हॉकी खिलाड़ी
-- -- --
मेरी शादी साल 2010 में हुई थी और मेरे पति फतेहाबाद के गांव ढांड निवासी संजीव बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। मैं वर्तमान में शिक्षा विभाग में कर्मचारी हूं। मैंने छठी कक्षा में हॉकी खेल का प्रशिक्षण शुरू किया और अब तक दो बार नेशनल रूरल व हरियाणा सर्विसेज में कांस्य पदक प्राप्त किया है। मैं हॉकी टीम में फुल राइट बैक पोजीशन में खेलती हूं।
- सुमन, हॉकी खिलाड़ी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव के युवाओं में हॉकी खेल के प्रति अच्छा लगाव है। ऐसे में हर रोज गांव के 80 के करीब युवा सुबह और शाम को खेल मैदान में प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।
- रणसिंह राणा, हॉकी प्रशिक्षक, गांव बैजलपुर।