फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   rain, fatehbad, water loging, harayana

कई जगह हुई बारिश, कहीं राहत, तो कहीं मुसीबत

Tue, 28 Jun 2016 12:05 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 28 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
rain, fatehbad, water loging, harayana
मंडी रोड पर जमा पानी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 सोमवार को जिले में कई जगहों पर हुई बरसात ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। बारिश के चलते जहां लोगों को उमस भरे मौसम से छुटकारा मिला, वहीं इसके चलते पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। फतेहाबाद शहर में हालांकि बारिश महज थोड़ी देर के लिए ही हुई, लेकिन साथ लगते कई गांवों में अच्छी बारिश की खबर है। कई गांवों में बारिश के चलते परेशानी भी हुई। गांव गोरखपुर में बारिश के चलते एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसके चलते काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

टोहाना में भी बरसात, किसानों के चेहरे खिले
सोमवार हुई बरसात से जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे जैसे ही आसमान पर काले बादल छाए तो देखते ही देखते तेज आंधी और बरसात भी शुरू हो गई। इससे वे खुशी से झूम उठे। धान की रोपाई चलने के कारण छोटे किसानों को पानी मुहैया करवाने के लिए मुश्किलें हो रही थी। किसान गोपाल, जसपाल, रामकरण, रामनिवास ने बताया कि धान की रोपाई का कार्य चल रहा है वे पिछले कई दिनों से बरसात के इंतजार में आसमान की ओर देख रहे थे। दोपहर को जैसे ही बरसात हुई, उन्होंने राहत की सांस ली। अब वे रोपाई का कार्य आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया में भी झमाझम बारिश, कई इलाकों में हुआ जलभराव
रतिया में सोमवार दोपहर को हुई मौसम की पहली झमाझम बरसात ने रतिया नगरपालिका की पोल खोलकर रख दी। मात्र थोड़ी देर हुई बरसात से शहर विभिन्न मोहल्लों, गलियों और बाजारों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वाहन चालक भी वाहनों के बंद हो जाने के कारण काफी परेशान हुए।


कुछ जगह पर तो पानी घरों में ही घुस गया। हालांकि बरसात के कारण लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली। सोमवार दोपहर अचानक क्षेत्र पहले तेज आंधी आई और बाद में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के फतेहाबाद रोड, बुढलाड़ा रोड , मेन बाजार, अनाजमंडी, टोहाना रोड, मंड़ी रोड , भगत सिंह चौक सहित कई कॉलोनियों की गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।


शहरवासी राम कुमार ,अमित कुमार, प्रेम कुमार, विपिन गोयल, विक्की सिंगला, जितेंद्र अग्रवाल ,रमेश लाली, सुरेश मुंजाल, सुरेश सिंगला, तरसेम आदि ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन को बरसात के सीजन से पहले निकासी नालों की सफाई करवा कर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाना चाहिए, ताकि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि पहली बरसात से ही जगह-जगह पर पानी जमा हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि अनेक निकासी नाले सफाई के अभाव में गंदगी से अटे पड़े हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से समस्या का हल करने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed