{"_id":"6a74ca6198b4c1364b0650b3","slug":"rain-brings-a-drop-in-temperature-and-relief-but-causes-waterlogging-issues-in-the-city-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-158795-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश से तापमान गिरा, राहत के साथ शहर में जलभराव की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश से तापमान गिरा, राहत के साथ शहर में जलभराव की परेशानी
Thu, 06 Aug 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद लाल बत्ती चौक पर बनी जलभराव की स्थिति। संवाद
फतेहाबाद। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने वीरवार सुबह लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। अलसुबह करीब 4 बजे मौसम में बदलाव के बाद शुरू हुई बारिश से जिले के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।
जिले में सबसे अधिक बारिश फतेहाबाद क्षेत्र में दर्ज की गई जहां 18 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं रतिया क्षेत्र में केवल 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन शहर के कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई।
लाल बत्ती चौक, भट्टू रोड, जवाहर चौक और बीघड़ रोड सहित कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लाल बत्ती चौक, बस स्टैंड रोड और आसपास की कॉलोनियों में सुबह करीब 9 बजे तक जलभराव बना रहा। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -
फसलों को मिली संजीवनी
फतेहाबाद क्षेत्र में हुई बारिश से साथ लगते ग्रामीण इलाकों में यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। इस समय खेतों में खड़ी धान, नरमा और कपास की फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी। किसानों का मानना है कि इस बारिश से फसलों की वृद्धि को गति मिलेगी, और किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च और डीजल की खपत भी कम होगी।
-- -- --
:: प्रदेश में मानसून की हवाएं आने से सक्रियता बढ़ने के आसार है जिससे 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादलवाही और हल्की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाही रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।