{"_id":"5787d7094f1c1b027d13f925","slug":"railway-traik-barigates-working-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक के बीच से बैरिकेड्स हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक के बीच से बैरिकेड्स हटाने का काम शुरू
fatehabad
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैरिकेड्स हटाने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मालगाड़ी के खुले डाले से टकरा रहे बैरिकेड्स और हो रहे हादसों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, फुटओवर ब्रिज को भी हादसों से बचाने के लिए नई सपोर्ट तैयार कर दी हैं।
प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीचों बीच रेलवे ट्रैक पर लगी करीब एक किमी. लंबी बैरिकेड्स दो बार हादसों का कारण बन चुकी हैं।
वहीं, इनके कारण यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्टेशन अधीक्षक की मानें तो उन्होंने इसको हटाने बारे पहले ही आदेश जारी कर रखे थे, लेकिन संबधित विभागीय अधिकारियों ने हादसों की संभावना को नहीं देखा। इस कारण मालगाड़ी के खुले डाले इनके टकरा गए। हालांकि, मालगाड़ी के डालों का खुला रहना रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही को साबित कर रहा है।
गाड़ी को रवाना करने से पहले फिट करने वाले कर्मचारी की जवाबदेही भी बनती है। गौरतलब है कि बुधवार को बठिंडा से मुगलसराय जा रही मालगाड़ी का एक डाला अचानक नीचे की ओर खुल गया जो रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के साथ टकराने से पहले इसकी सपोर्ट से टकरा कर टूट गया था।