फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   QR code did not work in toilets, flaws found at secondary dumping point

Fatehabad News: शौचालयों में नहीं चले क्यूआर कोड, सेकेंडरी डंपिंग प्वाइंट पर मिलीं खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
QR code did not work in toilets, flaws found at secondary dumping point
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर दोपहर 1 बजे तक नहीं उठा कचरा।
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर इस बार देरी से सर्वेक्षण करने के लिए टीम पहुंची। टीम ने तीन दिन तक स्वच्छता को लेकर सर्वे किया और इस दौरान कई खामियां मिलीं। टीम को शौचालयों में सफाई नहीं मिली इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा उठान और सेकेंडरी डंपिंग प्वाइंट पर कमियां मिली हैं। इस बार नंबरों में कटौती हो सकती है। टीम के सर्वेक्षण का जिले के अधिकारियों को खबर भी नहीं लगी और टीम जांच करके चली गई। हालांकि स्वच्छता सर्वेक्षण के सिटी इंचार्ज को इसकी जानकारी थी। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 9500 अंकों पर हो रहा है। धरातल पर टीम को कमियां मिलने के साथ-साथ सिटीजन फीडबैक में भी शहर पीछे है। रतिया में सिर्फ 34 लोगों ने फीडबैक दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने शहर के सार्वजनिक शौचालय में सिर्फ तीन में ही चलते मिले। वहीं टीम ने कचरा उठान के बाद बनाए गए सेकेंडरी डंपिंग प्वाइंट की जांच की। यहां पर देरी से कचरा उठता मिला। टीम को 12 बजे तक प्वाइंटों पर कचरा मिला जबकि 9 बजे तक उठान जरूरी है। इसके अलावा मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के प्रबंध नहीं मिली। इसके अलावा न ही एमआर सेंटर मिले। एमआर सेंटर पर कांच, कागज, खाद, लोहे के सामान को कचरे में से अलग-अलग किया जाता है।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण के ये तय है अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत पहले 7500 अंक तय थे। लेकिन इसे बढ़ाकर अब 9500 अंक किए जा चुके हैं। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस, सिटीजन फीडबैक, नाइट स्वीपिंग, सर्टिफिकेशन के अंक तय है।
विज्ञापन


शहर फतेहाबाद की स्थिति
नगर परिषद के कुल वार्ड : 27
जनसंख्या : 90000
कचरा निकल रहा रोजाना : 40 टन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जिले का पहले ये रह चुका है परिणाम
शहर 2022 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 12 30 27 177 191
टोहाना 21 60 26 329 289
भूना 17 178 105 399 172
रतिया 14 130 137 984 572
जाखल 11 552 0 0 0

शहरों में ये है फीडबैक की स्थिति
शहर फीडबैक संख्या
रतिया 34
टोहाना 97
फतेहाबाद 416
भूना 209
जाखल 107
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर टीम आई थी और तीन दिन तक निरीक्षण किया गया है। टीम अब सर्वेक्षण करके जा चुकी है। उम्मीद है इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed