फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Public is troubled due to broken road at the entrance of Mini Secretariat

Fatehabad News: लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार की सड़क टूटी होने से आमजन परेशान

Sun, 27 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Public is troubled due to broken road at the entrance of Mini Secretariat
लघु सचिवालय में प्रवेश द्वार की हालत। संवाद
टोहाना। शहर के डांगरा रोड से लघु सचिवालय परिसर में जाने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। जिससे इस रोड से गुजरने वाले आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में बने दफ्तर व न्यायिक परिसर में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। उन लोगों को इस टूटी सड़क से गुजरना पड़ता है, जिससे हादसे होने का भय बना रहता है। लघु सचिवालय में काम के लिए आने वाले लोगों ने सरकार व प्रशासन से इसकी सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि लघु सचिवालय परिसर में आते समय प्रवेश द्वार पर ही गड्ढे बने हुए है जो की काफी दूरी तक बने हुए हैं। ये गड्ढे प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं। इस लघु सचिवालय में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, कृषि विभाग कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, पटवार भवन, जन संपर्क एवं सूचना विभाग, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, आधार कार्ड सेंटर, अटल सेवा केंद्र, डाकखाना, न्यायिक परिसर, अधिवक्ताओं के चैंबर, बार रूम सहित महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। इन कार्यालयों में रोजाना हजारों लोग अपने कार्य के लिए आते हैं, जिन्हें इस टूटी सड़क से आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल में दो बार किया जाता है पेचवर्क
लघु सचिवालय परिसर में 26 जनवरी व 15 अगस्त को कार्यक्रम से पहले इस मुख्य सड़क पर पेच लगाए जाते हैं। कुछ ही दिनों बाद वे फिर से उखड़ जाते हैं। आमजन ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
-
लघु सचिवालय शहर का मुख्य कार्यालय है। जहां आमजन अपने कार्य के लिए आते हैं। लोगों को रोजाना टूटी हुई सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। प्रशासन को टूटी सड़क का स्थायी समाधान करना चाहिए।
- राजकुमार, स्थानीय निवासी।
-
इस सड़क पर बने गड्ढों के चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। प्रशासन की अनदेखी के चलते आमजन परेशान हैं। कई बार वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है जो हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।

- चिमन गोयल, अधिवक्ता
-
रोजाना सैकड़ों लोग प्रशासनिक कार्य के लिए लघु सचिवालय आते हैं। प्रशासन को कोई हादसा होने से पहले इस सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। क्योंकि रोजाना हजारों लोगों का इस सड़क से आवागमन होता है। इसके ठीक होने से लोगों को राहत मिलेगी।
-अनूप कुमार, भारत विकास परिषद

लघु सचिवालय में प्रवेश द्वार की हालत। संवाद

लघु सचिवालय में प्रवेश द्वार की हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed