{"_id":"36cb0f572789d7f3aa244f45cff87435","slug":"protest-transporter-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रालियों के मंडी में प्रयोग से गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रालियों के मंडी में प्रयोग से गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदालत के आदेशों के बावजूद भी ट्रैक्टर-ट्राली का कामर्शियल प्रयोग किए जाने से क्षुब्ध ट्रांसपोर्ट आपरेटरों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल ट्रांसपोर्ट मालिक प्रवीन डोडा के अलावा देविंद्र सिंह, बलवंत सिंह, गुरशरण सिंह, बूटा सिंह, अनिल कुमार, गेजा सिंह, काला राम, जसवंत सिंह, तरसेम सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, गुरविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह व अन्य प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि उन्होंने रतिया की अनाज मंडी में फसल के लदान को लेकर ठेका लिया हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग की मिलीभगत के चलते अधिकांश लोग ही उपरोक्त लदान को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हालांकि न्यायालय ने भी ट्रैक्टर-ट्राली को कामर्शियल तौर पर प्रयोग करने के लिए बंद किया हुआ है, उसके बावजूद भी प्रशासन की देख-रेख में ही सरेआम ट्रैक्टर-ट्राली चलाए जा रहे हैं, जबकि वह पिछले कई दिनों से खाली बैठे हैं। उनके ट्राले खाली होने के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के अलावा संबंधित विभाग व पुलिस प्रशासन को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस प्रतिदिन सड़कों पर अन्य वाहनों के चालान सरेआम काट रही है, लेकिन उपरोक्त ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण दुर्घटना का भी भय बना रहता है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए विभाग ने कामर्शियल ट्रैक्टर-ट्रालियों को बंद न किया तो उन्हें मजबूरन रास्ता जाम करना पड़ेगा।